{"_id":"154228e59c525e539157390955d32c8f","slug":"interview-for-youth-at-kullu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षात्कार को बुलाए सौ और पहुंचे पंद्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षात्कार को बुलाए सौ और पहुंचे पंद्रह
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 06 Aug 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां एक ओर सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए
विज्ञापन
युवाओं में होड़ मची रहती है, वहीं निजी क्षेत्र में युवा नौकरी को कम रुचि
दिखा रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक निजी कंपनी
ने कुल्लू में पचास पदों को भरने के लिए सौ युवाओं को बुलाया था, लेकिन
साक्षात्कार के लिए महज पंद्रह ही युवा पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की एक कंपनी एसोसिएट्स नॉन वूवन्स वर्कस में हेल्परों के पचास पद भरने के लिए जिला रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार लिया गया। हेल्पर्स के पचास पदों को भरनेे के लिए रोजगार विभाग की ओर से सौ युवाओं को बुलाया गया था।
शैक्षणिक योग्यता भी पांचवीं पास रखी गई थी, लेकिन युवाओं ने औद्योगिक क्षेत्र में दिलचस्पी न दिखाते हुए साक्षात्कार में जाना मुनासिब नहीं समझा। साक्षात्कार के लिए बुलाए सौ युवाओं में से पंद्रह युवाओं ने ही हाजिरी भरी। हालांकि, कंपनी के आला अधिकारियों ने 15 में से दस युवाओं का चयन भी कर लिया। इन युवाओं को अब कंपनी की ओर से 5800 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी हरि राम ने कहा कि साक्षात्कार के लिए सौ युवाओं को कॉल किया गया था। कंपनी की ओर से लिए गए इंटरव्यू में दस युवाओं को सिलेक्ट किया गया है। अब इन युवाओं को कंपनी के औद्योगिक क्षेत्र ज्वाइन करना होगा।