फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Interview for Multi Task Worker Recruitment from 21

मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए साक्षात्कार 21 से

Sat, 18 Jun 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Interview for Multi Task Worker Recruitment from 21
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में प्रारंभिक शिक्षा विभाग पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यालयों में मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती कर रहा है। विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को तेज कर दिया है। ऐसे में शिक्षा खंड कुल्लू-1 ने साक्षात्कार के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।
उपमंडलाधिकारी कुल्लू की अध्यक्षता में गठित समिति अभ्यर्थियों का चयन करेगी। शिक्षा खंड कुल्लू -1 में 21 से 23 जून के बीच एसडीएम कार्यालय कुल्लू में साक्षात्कार होंगे। विभागीय शेड्यूल के अनुसार 21 जून को राजकीय प्राथमिक पाठशाला पाह, राजगिरी, कमांद-एक, दोहरानाला, डाबरी, लोट, प्राक्षी, बदाह-2, कोलीबेहड़, मौहल, जौली, तारी-रा-ग्रां, भूलंग, कावा, तेगूबेहड़, बियूसबाई, भूट्टी कॉलोनी, रेरी, परगाणू, जिया, हाथीथान, त्रैहण, नरोगी, शोरण, पियाशणी, संगटेहड़, चौहकी-2, बड़ोगी, जच्छणी, फागू, सौहच, चौंग के साक्षात्कार लिए जाएंगे। जबकि
विज्ञापन

22 जून को राजकीय प्राथमिक पाठशाला रमास, कशावरी, छनेत, टिक्कर, बनाशा, शारनी, सरसाड़ी, बराधा, शांगचन, बलाधी, छिंजरा, हूरण, टटारदी, ढढेई, बगियांदा, रशोल, गौहर, राशकड़, लपास, शिल्हा, ब्रियूना, ऊच्च, टाहूक, तुलगा, नकथान, तोष, बजौरा, डोगाधार, ब्राह्मणबेहड़, शोगी, सीस, नजां, उड़सू, मनिहार, लोअर नजां में साक्षात्कार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 जून को राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामनगर, हवाई-2, नीणू, कोईशूधार, ढलाण, धारा, खोड़ा आगे, रूआड़, हुरला, थाटीधार, भडेउली, दलाशणी, थनैरा, प्रोहधार, निंगना, मांद-2, भोसा, माध्यमिक पाठशाला शमशी, पिपलागे, धाराशोरनी, सरसाड़ी, कशावरी, ग्राहण, पुलगा, कसोल, रशोल, बनाशा, नगोठी, जां, नरोगी, पाह, पुंथल, जिया, बड़ोगी, रूआड़, प्रोहधार और कलहैली में सृजित पदों पर अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। उधर, इस संबंध में भर्ती चयन समिति की सचिव निशा शर्मा ने कहा कि साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को समिति के समक्ष अपने सभी मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार से गैर हाजिर रहने पर अभ्यर्थियों के आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed