फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   International conference will be held in Banjar College from 13th

Kullu News: बंजार कॉलेज में 13 से होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

Sat, 10 Aug 2024 06:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
International conference will be held in Banjar College from 13th
देश-विदेश के 65 प्रतिभागी सम्मेलन में रखेंगे वक्तव्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 13-14 अगस्त को किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के 65 प्रतिभागी वक्तव्य रखेंगे। सेमिनार में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा मुख्यातिथि रहेेंगे, जबकि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेणुका थपलियाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।
इसके अतिरिक्त विशेष अतिथि के रूप में डॉ. हरीश कुमार (अतिरिक्त निदेशक उच्च शिक्षा) और डॉ. गोपाल कृष्ण संघईक (ओएसडी कॉलेज सह राज्य नोडल अधिकारी, उच्च शिक्षा) अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। सम्मेलन के संयोजक डॉ. सुरेंद्र सिंह (सहायक प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान) होंगे। प्राचार्य डॉ. रेणुका थपलियाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पांच देशों, भारत के आठ राज्यों और हिमाचल प्रदेश के सात जिलों से 65 प्रतिभागी विद्वान अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यवक्ता के रूप में डॉ. जेसी कुनियाल और मानद फेलो, बाथ स्पा यूनिवर्सिटी लंदन अपने विचार साझा करेंगे। आमंत्रित वक्ताओं में डॉ. स्वागता वासु, डॉ. प्रिय रंजन, डॉ. जितेंद्र डी. सोनी, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. पवन कुमार, डॉ. कृष्णा प्रसाद भंडारी, डॉ. रुचि रमेश और डॉ. दीप्तिमयी नायक अपने वक्तव्य देंगे। कहा कि डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. योग राज, टीकम राम, सन्नी नेगी और दीप कुमार सहयोग देंगे। इसके अलावा तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता डॉ. कंचन चंदन, डॉ. मीना कुमारी, डॉ. निर्मला चौहान, डॉ. जागृति उपाध्याय, डॉ. दिनेश सिंह और डॉ. लीना वैद्य करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed