फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Instructions given to complete the work of flood control protection wall: Agnihotri

बाढ़ नियंत्रण सुरक्षा दीवार का कार्य पूरा करने के दिए निर्देश : अग्निहोत्री

Tue, 07 Apr 2026 10:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to complete the work of flood control protection wall: Agnihotri
उपमुख्यमंत्री  मुकेश अ​ग्लिहोत्री ने एचआरटीसी वर्कशॉप किया दौरा करते हुए।-डीपीआरओ
कुल्लू। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को एचआरटीसी वर्कशॉप बाशिंग का दौरा किया। कर्मशाला के कर्मियों से भेंट की। उन्होंने कहा कि कुल्लू में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और आपदा जोखिम को कम करने की दिशा में ब्यास के किनारे स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप में बाढ़ नियंत्रण सुरक्षा दीवार के शेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए 3.32 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। ब्यास के समीप होने के कारण वर्कशॉप परिसर को बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से बाढ़ नियंत्रण सुरक्षा दीवार का निर्माण उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि संभावित जलस्तर वृद्धि के दौरान किसी प्रकार की क्षति से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

ब्यास के किनारे स्थित इस महत्वपूर्ण वर्कशॉप को सुरक्षित बनाने के साथ कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करेगी और समग्र रूप से क्षेत्र की परिवहन सेवाओं को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने निगम के कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना और उचित समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed