फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Inspection of Dhalpur ground for Dussehra

Kullu News: दशहरा के लिए ढालपुर मैदान का निरीक्षण

Tue, 03 Sep 2024 10:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Inspection of Dhalpur ground for Dussehra
कुल्लू के रथ मैदान के पास कुल्लू दशहरा की तैयारी को लेकर निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक कुल्लू डा
कुल्लू। अक्तूबर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 13 से 19 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले दशहरा उत्सव के लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक और कुल्लू के अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ के कारदार एवं अन्य अधिकारियों ने ढालपुर मैदान का निरीक्षण किया। ढालपुर मैदान में रथ यात्रा और जलेब के रास्ते का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। दशहरा के पहले दिन भगवान रघुनाथ की रथयात्रा ढालपुर मैदान में निकाली जाएगी। रथ मैदान से लेकर मेला मैदान तक होने वाली रथयात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे। जिला प्रशासन ने जिलेभर के देवी-देवताओं को निमंत्रण भेज दिए हैं। इसके अलावा देवी-देवता कारदार संघ के साथ भी बैठक की जा रही है, ताकि शांतिपूर्ण तरीके से देवी-देवताओं की उपस्थिति में यह दशहरा उत्सव मनाया जा सके।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव एक प्रमुख उत्सव है और यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में ट्रैफिक सुरक्षा सहित अन्य विषयों को लेकर चर्चा की गई है। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दशहरा के दौरान भगवान रघुनाथ की रथयात्रा में किसी तरह की बाधा न आए, इसको लेकर मंगलवार को पुलिस के साथ निरीक्षण किया गया है। इस दौरान एसडीएम सदर विकास शुक्ला, एएसपी संजीव चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed