Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Inform MSME entrepreneurs about the benefits of NPS

Kullu News: एमएसएमई कारोबारियों को बताए एनपीएस के फायदे

Thu, 26 Nov 2026 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 26 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Inform MSME entrepreneurs about the benefits of NPS
मनाली में जागरूकता कार्यशाला, उद्यमियों और कर्मचारियों को पेंशन योजना से जुड़ने की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए मनाली में नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें होटलियरों सहित विभिन्न कारोबारियों और उद्यमियों ने भाग लिया।
पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक प्रशांत कुमार ने एनपीएस की विशेषताओं, लाभों और पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमएसएमई क्षेत्र के उद्यमी और उनके कर्मचारी इस योजना से जुड़कर भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। इस दौरान निवेश और पेंशन से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा की गई। प्रतिभागियों की शंकाओं का विशेषज्ञों ने समाधान किया।
विज्ञापन

होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष रोशन ठाकुर और महामंत्री गौरव ठाकुर ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं छोटे कारोबारियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने में मददगार हैं। उन्होंने आयोजन के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed