फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Inflation hit people after Corona

कोरोना के बाद लोगों पर पड़ी महंगाई की मार

Fri, 02 Jul 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Inflation hit people after Corona
कुल्लू। जिला कुल्लू में कोरोना मामलों में भारी कमी के बाद अब लोगों पर महंगाई की मार पड़ रही है। पेट्रोल-डीजल व सरसों के तेल के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी के साथ सब्जियों के रेट भी आसमान छूने लगे हैं। लोगों को कोरोना के साथ महंगाई से निपटना चुनौती बनता जा रहा है।
विज्ञापन

पेट्रोल शतक के करीब पहुंच गया और सरसों व रिफाइंड का तेल भी 200 रुपये के आसपास मिल रहा है। हालांकि सरसों का तेल 20 रुपये सस्ता हो गया और बाजार में 190 में मिल रहा है। सरकारी डिपो में सरसों का तेल 160 रुपये लीटर दिया जा रहा है। अब टमाटर के साथ गोभी, मटर, शिमला मिर्च के भाव भी महंगे हो गए हैं। महंगाई को लेकर अमर उजाला ने आम लोगों की राय को जानने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

सीजन में मालवाहक बढ़ा रहे किराया
बंजार के किसान पवन कुमार का कहना है कि तेल के बढ़ते दामों का सीधा असर किसानों-बागवानों की जेबों पर पड़ रहा है। पेट्रोल व डीजल महंगा होने के कारण फल व सब्जियों के सीजन में मालवाहक वाहनों के किराये में वृद्धि की जा रही है, जिससे नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के साथ हर चीज हुई महंगी
किसान नेता नारायण चौहान ने कहा कि महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, राशन व सब्जी समेत हर चीज महंगी हो रही है। कोरोना की मार से बिगड़ी आर्थिक स्थिति के बाद महंगाई से निपटने की चुनौती खड़ी हो गई है।
गृहिणियों को घर चलाना हो गया मुश्किल
सुमन कुमारी का कहना है कि सब्जियों के बढ़ते दामों से गृहिणियों को घर चलाने में काफी मुश्किल हो रही है। रसोई गैस के साथ राशन के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। बाजार व डिपो में तेल बराबर पहुंच गया है। महंगी सब्जियों ने उनका बजट बिगाड़ कर रख दिया है।
तेल के दामों में वृद्धि होने से परेशान
टैक्सी ऑपरेटर इच्छा राम का कहना है कि तेल के दामों में वृद्धि होने के कारण परेशानी हो गई है। टैक्सी मालिक अभी पुराना किराया ही ले रहे हैं, जबकि तेल के दाम दिन प्रतिदन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में टैक्सी चालकों को महंगाई के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बढ़ती महंगाई रोकने में सरकार नाकाम
राजू राठौर ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आमजन त्रस्त है। बाजार में कोई भी खाद्य सामग्री व अन्य सामान लगातार महंगा होता जा रहा है। सरकार पेटोल-डीजल के साथ अन्य खाने-पीने की वस्तुओं को महंगा होने से रोकने में नाकाम हो रही है।
दालें और हरी सब्जियां पहुंच से बाहर
सब्जी विक्रेता निक्का राम ने कहा कि लोकल सब्जियां महंगी हो गई है। पिछले दो सप्ताह में सब्जी के रेटों में बढ़ोतरी हुई है। इस कारण लोग भी ज्यादा मात्रा में सब्जियों को एक साथ नहीं खरीद रहे हैं। दालें और हरी सब्जियां पहुंच से बाहर होती जा रही है।
भाजपा की नीतियों से बढ़ी महंगाई
प्रदेश कांग्रेस सचिव राजीव किमटा ने कहा कि भाजपा की नीतियों के वजह से महंगाई आज आसमान छू रही है। रसोई से लेकर पेट्रोल-डीजल सब दिन प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है। कोरोना काल में जनता की जेब पर और बोझ पड़ रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार के आधार पर रेट तय
प्रदेश भाजपा मीडिया के सह प्रभारी अमित सूद ने कहा कि महंगाई पहले भी रही है। लेकिन पेट्रोल-डीजल के रेट अंतरराष्ट्रीय बाजार के आधार के पर तय होते हैं। इसके अलावा सरकार अच्छा काम कर रही है। महंगाई रोकने के प्रयास जारी है।
सब्जी नए दाम पुराने रेट
मटर 70 60
टमाटर 30 20
फूलगोभी 50 30
शिमला मिर्च 50 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed