Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Indecent posters pasted on walls overnight in Bhuntar

Kullu News: भुंतर में रातोंरात दीवारों पर चस्पा दिए अभद्र पोस्टर

Sun, 17 May 2026 04:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 04:41 AM IST
विज्ञापन
Indecent posters pasted on walls overnight in Bhuntar
पूर्व महिला प्रधान और प्रतिनिधियों पर लिखी टिप्पणी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत क्षेत्र में रातोंरात किसी अज्ञात व्यक्ति ने दीवारों पर अभद्र टिप्पणी लिखे हुए पोस्टर चस्पा दिए हैं। इससे क्षेत्र में माहौल गरमा गया है और तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो है। हालांकि, पोस्टर में किसी का नाम नहीं लिखा गया है लेकिन अभद्र टिप्पणी पूर्व में रही महिला प्रधान और उनके सहयोगियों के लिए की गई है। महिला के खिलाफ की गई इस तरह की टिप्पणी को लेकर क्षेत्र के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पुलिस से मामले की जांच करने की भी मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार अभद्र टिप्पणी वाले ये पोस्टर बीती रात को ही चस्पा किए गए हैं। ये पोस्टर भुंतर पुल, पार्क क्षेत्र सहित कई वार्डों की दीवारों और सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए पाए गए। सुबह जैसे ही स्थानीय लोगों की नजर इन पोस्टरों पर पड़ी तो पूरे इलाके में चर्चा का दौर शुरू हो गया और चुनावी माहौल अचानक गरमा गया। स्थानीय निवासियों और महिला संगठनों ने इस घटना को लेकर कड़ी निंदा की है।

उधर, सूचना मिलने के बाद भुंतर पुलिस ने भी शहर में लगे पोस्टरों की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने जिन-जिन स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं उन स्थानों पर जाकर इसकी छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने का काम किया जा रहा है। पुलिस अध्यक्ष कुल्लू मदन लाल कौशल का कहना है कि मामले को लेकर भुंतर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed