{"_id":"66157904c1d3bf250e0039a8","slug":"increased-vigil-on-the-borders-adjoining-kargil-leh-dc-kullu-news-c-89-1-ssml1012-120382-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल-लेह से सटी सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल-लेह से सटी सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी : डीसी
विज्ञापन
केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के चलते लगी आचार संहिता के कारण जिला पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। लाहौल की सीमाएं अंतरराज्यीय सीमा कारगिल और लेह के साथ लगती हैं। ऐसे में सीमाओं पर पेट्रोलिंग के साथ कड़ी निगरानी की जा रही है। यह बात उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कही।
उन्होंने लोगों से अपील की है मतदाता चार मई तक शिफ्टिंग ऑफ वोट के अलावा नए मतदाता अपना वोट भी बनवा सकते हैं। जिला लाहौल-स्पीति में 37 पोलिंग बूथ ऐसे हैं, जहां पिछली बार 60 से 62 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार इन बूथों पर 75 प्रतिशत मतदान करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला लाहौल-स्पीति में स्वीप अभियान चलाया गया है। उन्होंने लोगों से एक जून को भारी मात्रा में मतदान करने का आह्वान किया है।
--