फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   In the name of tourism, prostitution is flourishing in Devbhoomi.

Kullu News: पर्यटन के नाम पर देवभूमि में खूब फल-फूल रहा देह व्यापार का धंधा

Wed, 14 Jan 2026 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 14 Jan 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
In the name of tourism, prostitution is flourishing in Devbhoomi.
बाहरी राज्यों से जुड़ रहे हैं तार, कुल्लू घाटी हो रही शर्मसार
विज्ञापन

पुलिस ने तीन सप्ताह में दो मामलों ने सामने लाई सच्चाई

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देवभूमि में पर्यटन के नाम पर देह व्यापार का धंधा खूब फल-फूल रहा है। कुल्लू में बाहरी राज्यों से जुड़े दलाल देह व्यापार को अंजाम दे रहे हैं।
देह व्यापार के गिरोह के तार भी बाहरी राज्यों से जुड़े हैैं जबकि मामले सामने आने के बाद देवभूमि शर्मसार हो रही है। जिले में पिछले तीन सप्ताह में सामने आए दो मामलों ने सच्चाई सामने लाई है।

यह पहली बार नहीं है जब कुल्लू में इस तरह के देह व्यापार के गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। पिछले तीन सप्ताह में ही जिले में दो मामले सामने आए हैं। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में पुलिस ने मनाली में देह व्यापार का एक गिरोह को पकड़ा था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी पकड़ा था। साथ ही चार लड़कियों को रेस्क्यू किया था जबकि पिछले दिनों भुंतर में एक होटल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार दबिश दी थी। यहां से नेपाल की एक लड़की को रेस्क्यू किया गया था। देह व्यापार के आरोप में पुलिस ने हमीरपुर की 24 वर्षीय महिला को भी गिरफ्तार किया था। छानबीन आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब होटल मैनेजर से पूछताछ कर रही है। लोगों में देवभूमि की खराब हो रही छवि को लेकर रोष है। घाटी के लोगों ने देवभूमि में इस तरह के कारनामों को अंजाम देने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस अनैतिक देह व्यापार करने वालों पर शिकंजा कसेगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed