{"_id":"56f66e3f4f1c1b2315f14e26","slug":"in-kullu-snowfall-in-rohtang","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बर्फबारी से रोहतांग बहाली में हो रही देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बर्फबारी से रोहतांग बहाली में हो रही देरी
कुल्लू/ मनाली
Updated Sat, 26 Mar 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
रोहतांग में बफरबारी के कारण रास्ता बहाली में आ रही हैं दिक्कतें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन रोहतांग में जुटे सीमा सड़क संगठन के जवान कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी होने के कारण अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को भी रोहतांग से सटे इलाकों में बर्फ के हल्के फाहे गिरे। हालांकि बीआरओ की टीम इसके बावजूद बर्फ हटाने में जुटी रही। बर्फबारी से मढ़ी के आस-पास दिन का पारा शून्य से नीचे चल रहा है। मढ़ी से नीचे व्यास नाले में गिरे हिमखंड की चट्टानों को हटाकर टीम ने मढ़ी की तरफ कूच कर दिया है।
विज्ञापन
शनिवार को मनाली से मढ़ी के बीच सड़क मार्ग से बर्फ को हटा दिया गया है। लाहौल की तरफ से ग्रांफू से करीब तीन किलोमीटर आगे तक बर्फ हटाया गया है। इस संबंध में बीआरओ के 38 टास्क फोर्स कमांडर कर्नल केपी राजेंद्र ने बताया कि रोहतांग क्षेत्र में पिछले कुछ रोज से लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी होने से मिशन स्नो क्लीरेंस में हालांकि कुछ दिक्कतें पेश आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद टीम अपने कार्य में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सड़क से बर्फ हटाने के बाद तेज बर्फीली हवाएं चलने से फिर बर्फ की चादर बिछ रही हैं। जिसके कारण रोहतंाग दर्रे को जल्द बहाल करने में वक्त लग रहा है। उन्होंने दावा किया है कि मौमस अनुकूल रहा तो अप्रैल के पहले सप्ताह मनाली-केलांग मार्ग को बहाल किया जा सकता है। इधर, घाटी के किसान बेसब्री से रोहतांग बहाली का इंतजार कर रहे हैं। किसानों ने कुल्लू से मटर बीज की खेप को घाटी पहुंचाना है जिससे समय पर मटर की बिजाई हो सके।
विज्ञापन