फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   due to heavey rain road block

18 घंटे तक बंद रहा लगघाटी मार्ग

Thu, 07 Apr 2016 05:27 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Thu, 07 Apr 2016 05:27 PM IST
विज्ञापन
due to heavey rain road block
लगघाटी में भूस्खलन के बाद बंद पड़े मार्ग से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पैदल स्कूल छात्र और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पार करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी में 18 घंटों तक मार्ग बाधित रहा। बुधवार को भारी बारिश के चलते लगघाटी सड़क पर भुट्ठी के पास पहाड़ी दरक गई है और बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गईं। जिससे लगघाटी के लोगों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया। लोगों को काफी दिक्कतों से सामना करके जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ा। बुधवार रात को बाधित हुए मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने वीरवार दोपहर 12 बजे के बाद बहाल किया।

विज्ञापन


क्षेत्रवासी हेम सिंह, पूर्ण चंद, राजू, फतेह सिंह, महेंद्र सिंह और दुर्गा ने बताया कि मार्ग अवरुद्ध होने के कारण लोगों को करीब आठ किलोमीटर पैदल चलकर जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचना पड़ा। मार्ग बंद होने के कारण लगघाटी के कालंग, तेलंग और भल्याणी रूट की बसों सहित अन्य वाहन फंसे रहे। जिन्हें सड़क बहाल करने के बाद निकाल लिया गया है। इस मार्ग में जगह-जगह भूस्खलन होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


मार्ग अवरुद्ध होने के कारण सुबह शहर को होने वाली दूध की सप्लाई देरी से हुई। दूध के बर्तनों को कंधे और पीठ का सहारा लेकर कई किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पहुंचा पड़ा। वहीं, बस्तोरी रूट भी बंद रहा। इस सड़क मार्ग पर भी जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़क बाधित हो गई है। आरएम कुल्लू पवन शर्मा ने बताया कि वीरवार दोपहर को मार्ग बहाली के होने के बाद सेवा सुचारु हो गई है। मार्ग पर निगम की बसें सुचारु रूप से चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed