फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   In case of serious illness, patients will be airlifted as soon as the doctor refers them.

Kullu News: गंभीर बीमारी में डॉक्टर के रेफर करते ही एयरलिफ्ट होंगे मरीज

Sat, 04 Jan 2025 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 04 Jan 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
In case of serious illness, patients will be airlifted as soon as the doctor refers them.
भारी बर्फबारी के बाद अब इलाज के लिए परेशान नहीं होंगे लाहौल-स्पीति जिले के मरीज
विज्ञापन

सरकार को विभाग और प्रशासन करेंगे गंभीर हालत में मरीज को लिफ्ट करने की सिफारिश
दिनेश जस्पा
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले के मरीजों को बर्फ के बीच गंभीर बीमारी के इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। भारी बर्फबारी के बाद सड़कें बहाल होने का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।
ऐसे मरीजों को एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए जिले से बाहर ले जाया जाएगा। मरीज को एयरलिफ्ट करने की सिफारिश स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन सरकार से करेंगे।
भारी बर्फबारी के बीच लाहौल की मयाड़ घाटी के साथ तिंदी और सलग्रां, मूरिंग पंचायत के गांव चोखंग, गवाड़ी, छोगजिंग व नैनगार और दारचा क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय और उपमंडल से कट जाता है। यही हाल स्पीति का भी है। ऐसे में गंभीर बीमारी की हालत में पीएचसी में तैनात चिकित्सक मरीज को जिले से बाहर रेफर करते हैं। भारी बर्फबारी के बाद सड़कें बंद होने से मरीज के परिजन चिंता में पड़ जाते हैं। साथ ही समय पर इलाज न मिलने से मरीज की जान पर भी खतरा बन जाता है। संवाद
विज्ञापन

--
तुरंत ध्यान में लाएं मामला, बर्दाश्त नहीं होगी कोताही : अनुराधा
विधायक अनुराधा राणा ने दो दिवसीय लाहौल दौरे के बीच स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि भारी बर्फबारी के दिनों में जिले के दुर्गम गांवों में मरीजों को असुविधा न हो। चिकित्सक यदि गंभीर मरीजों को जिले से बाहर रेफर करते हैं तो सड़क बंद रहने की सूरत में मामला उनके ध्यान में लाएं, जिससे मरीज को शीघ्र एयरलिफ्ट किया जा सके। कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को एयरलिफ्ट करने को लेकर वह शिमला जाकर मुख्यमंत्री से बात रखेंगी। विधायक ने कहा कि बर्फबारी के बाद मौसम खुलने पर लोक निर्माण विभाग जिले के सभी हेलीपैड को साफ रखे, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को एयरलिफ्ट करने में परेशानी न हो। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अटल टनल बनने के बाद बंद है शीतकालीन हेलिकाप्टर सेवा
अटल टनल रोहतांग बनने के बाद घाटी के लिए शीतकालीन हेलिकाप्टर सेवा बंद है। अभी भी जिले के कई दुर्गम क्षेत्र और गांव ऐसे हैं, जहां भारी बर्फबारी होने की सूरत में सड़क बहाली में देरी होती है। गंभीर हालत में मरीज को गांव से बाहर समय पर नहीं निकाला जा सकता है। गंभीर रेफर मरीजों को शीघ्र एयरलिफ्ट की सिफारिश को घाटी के लोगों ने सराहा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed