फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   If you don't make a Him card, you will have to pay the full fare in government buses.

Kullu News: हिम कार्ड न बनाया तो सरकारी बसों में देना होगा पूरा किराया

Sun, 04 Jan 2026 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 04 Jan 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
If you don't make a Him card, you will have to pay the full fare in government buses.
एचआरटीसी ने 31 जनवरी निर्धारित है कार्ड बनाने के लिए अंतिम तारीख
विज्ञापन

236 रुपये में बनेगा कार्ड, न होने पर एक फरवरी से देना होगा पूरा किराया

दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। एचआरटीसी की बसों में किराये में रियायत और निशुल्क बस यात्रा का लाभ लेने वाले यात्रियों को हिम बस कार्ड बनाने के लिए 27 दिन का समय शेष रह गया है।
कार्ड होने पर ही यात्रियों को बस सुविधा का लाभ दिया जाएगा। कार्ड बनाने की तारीख 31 जनवरी तक निर्धारित की गई है। जो लाभार्थी हिम बस कार्ड नहीं बनाते हैं, उन्हें एक फरवरी से परिवहन निगम की बसों में सफर के लिए छूट नहीं मिलेगी। उन्हें पूरा किराया देना होगा। हिम कार्ड 236 रुपये में बनेगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक एक फरवरी से सरकारी बसों में महिलाओं के लिए किराये में 50 फीसदी छूट सहित अन्य कार्डों का लाभ उठाने वाले यात्रियों के लिए हिम बस कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। एक फरवरी से लाभार्थियों के पास बस यात्रा के दौरान यह कार्ड नहीं होगा तो उन्हें पूरा किराया देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ऐसे बना सकते हैं कार्ड
हिम बस कार्ड मोबाइल फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप या लोक मित्र केंद्र में बना सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड और एक फोटो लगेगी। गूगल पर जाकर एचआरटीसी ऑनलाइन बस पास सर्च करने पर वेबसाइट खुल जाएगी। फॉर्म भरने के बाद ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन मिलेगा। भुगतान करने के बाद जो रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा, उस नंबर का फोटो या इसे नोट कर अपने पास रख लें। इसके बाद नजदीकी एचआरटीसी बस स्टैंड के काउंटर पर रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाकर एचआरटीसी हिम बस कॉर्ड ले सकते हैं।

--
जिन यात्रियों को निगम की बसों में निशुल्क यात्रा और किराये में रियायत है, उनके लिए 31 जनवरी तक हिम बस कार्ड बनाना अनिवार्य कर दिया गया है इस कार्ड के बनाने के बाद ही उन्हें बस यात्रा का लाभ दिया जाएगा। - अंचित शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी केलांग डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed