{"_id":"6602b2c28ebffb917600a809","slug":"if-you-do-not-renew-your-himcare-card-you-will-not-get-the-benefit-kullu-news-c-89-1-ssml1015-119439-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हिमकेयर कार्ड का नवीनीकरण न करवाया तो नहीं मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हिमकेयर कार्ड का नवीनीकरण न करवाया तो नहीं मिलेगा लाभ
विज्ञापन
जिले के 65,983 परिवार हिम केयर योजना में हैं पंजीकृत
संवाद न्यूज एजेंंसी
कुल्लू। जिले में 20,000 लाभार्थियों ने अपने हिम केयर कार्ड का नवीनीकरण (रिन्यू) नहीं करवाया है। कार्ड का नवीनीकरण न होने की सूरत में बीमारी की हालात में लाभार्थियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिना नवीनीकरण के योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। जिन लाभार्थियों के कार्ड का नवीनीकरण होना है उन्हें निर्धारित समय अवधि के भीतर नवीनीकरण करवाना होगा। बता दें कि कुल्लू में हिम केयर योजना के तहत लगभग 65,983 परिवार पंजीकृत हैं, लेकिन इनमें करीब 20,000 लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने कार्ड का नवीनीकरण नहीं करवाया है, जो उनकी परेशानी को बढ़ा सकता है।
हिम केयर योजना के तहत बने कार्ड का नवीनीकरण न करवाने के पीछे सरकार की ओर से समय पर बजट जारी न करना भी कारण बताया जा रहा है। सरकार हिम केयर योजना के तहत चिकित्सा कंपनियों और संस्थाओं को देरी से भुगतान कर रही है और इससे भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं कि योजना बंद हो गई है। इन भ्रांतियों के कारण भी लाभार्थी अपने कार्ड का नवीनीकरण नहीं करवा रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से कार्ड नवीनीकरण की अपील कर रहा है। इस संबंध में हिम केयर योजना के जिला समन्वयक धर्मपाल ने कहा कि हिम केयर योजना के तहत नए कार्ड बनाए जा रहे हैं और जिनके कार्ड रिन्यू होने हैं उनका नवीनीकरण भी किया जा रहा है।
आयुष्मान में नहीं कवर तो लें हिम केयर का लाभ
बीमारी के उपचार के लिए मरीज और परिजनों को आर्थिक समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए आयुष्मान और हिम केयर योजनाएं चलाई गई हैं। ऐसे में जो परिवार आयुष्मान में पंजीकृत नहीं हैं, वे अपना पंजीकरण हिम केयर योजना में करवा सकते हैं। दोनों योजनाओं में पांच लाख तक उपचार निशुल्क किया जा रहा है। - डॉ. एनआर पवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू।