फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   If the youth wake up, the thieves will run away, they will guard the night in groups.

Kullu News: युवा जागेंगे तो चोर भागेंगे, रात को टोलियों में देंगे पहरा

Thu, 01 Jan 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 01 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
If the youth wake up, the thieves will run away, they will guard the night in groups.
हाट पंचायत में शातिरों द्वारा चोरी की वारदातों से परेशान युवाओं ने अब स्वयं रात्रि गश्त करने का
चोरी की बढ़ती वारदातों से परेशान बजौरा क्षेत्र के लोग खुद संभालेंगे सुरक्षा की कमान
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती के बावजूद बढ़ती चोरियों से परेशान युवाओं ने लिया पहरेदारी का निर्णय
बलदेव राज
कुल्लू। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से परेशान बजौरा क्षेत्र के लोग खुद सुरक्षा की कमान संभालने को मजबूर हो गए हैं। पुलिस की सख्ती के बावजूद शातिरों के हौसले बुलंद रहने पर हाट पंचायत के युवाओं ने बड़ा फैसला लिया है।
अब रात के अंधेरे में चोरों का सामना पुलिस नहीं, बल्कि गांव के जागरूक युवा करेंगे जो टोलियों में पहरा देकर शरारती तत्वों पर लगाम कसने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

बजौरा और आसपास क्षेत्र में लगातार हो रहीं चोरी की वारदातों से लोग परेशान हैं। शातिर रात के अंधेरे में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। भुंतर शहर से बजौरा तक शातिर सक्रिय हैं। पुलिस भी लगातार सख्ती कर रही है। बावजूद इसके शातिरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजौरा में बीते साल 15 नवंबर को शातिरों ने एक घर में घुसकर लाखों के आभूषण चोरी किए थे। घर की धरातल मंजिल में खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखे पांच लाख से अधिक कीमत के 40 ग्राम सोने और आधा किलोग्राम चांदी के आभूषणों सहित 25 हजार रुपये नकदी उड़ा ले गए। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की है।
जनवरी 2025 के महीने में भी शाढ़ाबाई में शातिर दिनदिहाड़े मशगां गांव में एक घर में घुसा और करीब तीन लाख के आभूषणों के साथ नकदी भी ले गया था। साथ ही छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं अकसर बजौरा क्षेत्र में हो रही हैं। हाट निवासी राकेश कुमार, कमलेश कुमार, खुशहाल ठाकुर, कुसुम ठाकुर, राजा भारती ने कहा कि बजौरा क्षेत्र में लगातार शरारती तत्व चोरियों को अंजाम दे रहे हैं। इसके लिए युवा अब रात के समय टोलियों में पहरा देंगे। राकेश कुमार ने कहा कि प्रशासन के समक्ष बजौरा क्षेत्र में रात्रि के समय गश्त की मांग रखी जा चुकी है। इसके साथ भुंतर थाना में भी इसका शिकायत पत्र दिया गया है।
--



इस तरह के शरारती तत्वों से निपटने के लिए निर्देश दिए हैं। चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - मदन लाल कौशल, एसपी कुल्लू

--

युवाओं की पहल की हो रही सराहना
युवाओं की इस पहल को लोग खूब सराह रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग पुलिस पर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। बहरहाल यह देखना है कि युवाओं की पहल कितनी कारगर साबित होती है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed