{"_id":"60f1bbe08ebc3e726e7e04ae","slug":"hundreds-of-devotees-renovated-the-head-in-bijli-mahadev-temple-kullu-news-sml377063972","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली महादेव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली महादेव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
विज्ञापन
कुल्लू/खराहल। देवाधिदेव बिजली महादेव के मंदिर में सावन संक्रांति आरंभ होते ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया है। सावन संक्राति पर शुक्रवार को मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
मंदिर में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना के साथ जलाभिषेक भी किया। सावन माह में बिजली महदेव में देश-विदेश के पर्यटक और श्रद्धालु ऐतिहासिक शिवलिंग के दर्शन करेंगे।। ऐसे में पूरे सावन महीने में मंदिर में श्रद्धालु पहुंचेंगे। मंदिर में कोविड के नियम का पालन भी पूरी सावधानी से किया जा रहा है। मंदिर में कोई भी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन भी नहीं होगा। लेकिन श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में विशेष प्रावधान किया गया हैं। मंदिर कमेटी के सचिव हेमराज शर्मा ने कहा कि मंदिर में सफाई का खास ध्यान रखा जाएगा। सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि मंदिर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बिजली महादेव के कारदार अमर नाथ ने कहा कि मंदिर में सावन माह में काफी श्रद्धालु भोले के दर्शन करने हर साल पहुंचते हैं। साथ ही बिजली महादेव से मन्नत मांगते हैं। कोविड के कारण मंदिर में भंडारे का आयोजन नहीं किया जाएगा। उधर, जुआणी महादेव के मंदिर में भी सावन माह में श्रद्धालुओं का तांता लगेगा। जुआणी महादेव के कारदार ओम प्रकाश महंत ने कहा कि शुक्रवार को देवता परिक्रमा करते हुए थरमाण स्थित थान देवता के मंदिर पहुंचे, जहां देवता का रात्रि का ठहराव होगा। शनिवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद देवता ग्राहण के लिए रवाना होंगे। महाराज के मंदिर में पहुंचेंगे और देवता की धूप और फूलों से पूजा होगी। शाम को देवता अपने देवालय लौट जाएंगे। इसके अलावा जिले के अन्य महादेव के मंदिरों में सावन महीने में विशेष पूजा-अर्चना होगी। इसके अलावा जिलाभर में सावन महीने की धूम रहेगी।