फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hundred additional police personnel-officers deployed in Manali

मनाली में सौ अतिरिक्त पुलिस जवान-अधिकारी किए तैनात

Sun, 11 Jul 2021 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Hundred additional police personnel-officers deployed in Manali
मनाली (कुल्लू)। जिला कुल्लू के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की ओर से कोरोना नियमों का पालन नहीं करने पर केंद्र के बाद अब कुल्लू पुलिस भी सख्त हो गई है। पुलिस ने कोरोना नियमों की अनुुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए पर्यटन नगरी मनाली में एक अतिरिक्त कंपनी तैनात कर दी है। इसमें 100 अतिरिक्त जवान व अधिकारी शामिल हैं। ये जवान मनाली के माल रोड सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर कोरोना नियमों को लेकर सैलानियों पर कड़ी नजर रखेंगे।
विज्ञापन

पर्यटन स्थलों में उमड़ रही भीड़ का जायजा लेने के लिए रविवार को डीआईजी मंडी मधुसुदन शर्मा भी मनाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा के साथ मनाली में बैठक की। उन्होंने मनाली, रोहतांग पास, सोलंगनाला, ढुंगरी, मनाली गांव, वशिष्ठ, नग्गर सहित पूरे जिले में कोरोना को लेकर जारी गाडइलाइन की पालना स्थानीय लोगों और सैलानियों से करवाने के आदेश दिए। पिछले दिनों मनाली में पर्यटकों की भारी भीड़ की फोटो सोशल मीडिया में शेयर होने के बाद केंद्र सरकार ने फिर से कोरोना के फैलने की चिंता जताई थी। केंद्र के हस्तक्षेप के बाद प्रदेश सरकार ने भी पर्यटन स्थलों पर कोरोना नियमों की पालना करवाने को कहा है। इसके लिए पर्यटन से जुड़ी संस्थाओं का भी सहयोग मांगा गया है। उधर, एसपी गुरुदेव शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल मनाली में प्रदेश सरकार की ओर से एक अतिरिक्त कंपनी तैनात करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें करीब 100 पुलिस जवान हैं। एक कंपनी मनाली में पहले से ही तैनात हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना को हल्के में न लें। यह एक जानलेवा बीमारी है। एसओपी का पूरी तरह से पालन किया जाए। हमेशा मास्क पहनकर रखें। पुलिस हमेशा सहयोगात्मक रुख अपनाए हुए है। अगर कोई इसमें सहयोग नहीं करता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed