फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   HRTC service in Ani in shambles; population of 50,000 relies on just 18 buses.

Kullu News: आनी में एचआरटीसी सेवा बदहाल, 50 हजार आबादी 18 बसों के सहारे

Sun, 04 Oct 2026 06:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
HRTC service in Ani in shambles; population of 50,000 relies on just 18 buses.
आनी में एचआरटीसी सेवा बदहाल, 50 हजार आबादी 18 बसों के सहारे
विज्ञापन

. 59 रूट सिमटकर 29 रह गए, 16 वर्ष बाद भी बसों की संख्या और सेवाओं में नहीं हुआ विस्तार
. दूसरे डिपो से भेजी जा रही पुरानी बसों के भी रास्ते में हांफने की शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा उपमंडल आनी में लगातार बदहाल हो रही है। करीब 50 हजार की आबादी और 38 पंचायतों की परिवहन व्यवस्था वर्तमान में केवल 18 बसों के भरोसे है। क्षेत्र में 30 से अधिक बसों की आवश्यकता है। बसों की कमी का सीधा असर ग्रामीण परिवहन व्यवस्था पर पड़ा है। कभी आनी से 59 रूटों पर बसें चलती थीं।
अब यह सेवा घटकर करीब 29 रूटों तक रह गई है। कई रूटों को आपस में मिला दिया गया है। इससे ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। आनी सब डिपो उपमंडल की 38 पंचायतों को सेवा देता है। यह करसोग उपमंडल के छतरी और नाबीधार क्षेत्र को भी बस सेवा उपलब्ध करवाता है। सीमित बसों के सहारे इतने बड़े क्षेत्र को परिवहन सुविधा देना निगम के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

आनी को मई 2010 में बस सब डिपो का दर्जा मिला था। 16 वर्ष बाद भी बसों की संख्या और सेवाओं में अपेक्षित विस्तार नहीं हुआ है। प्रदेश के कुछ डिपो में नई इलेक्ट्रिक बसें पहुंचने के बाद पुरानी बसें रामपुर डिपो को भेजी जा रही हैं। इनमें से कुछ बसें आनी सब डिपो को भी मिली हैं। ग्रामीणों के अनुसार ये बसें पांच से सात वर्ष या उससे अधिक पुरानी हैं और लाखों किलोमीटर चल चुकी हैं। रास्ते में बसों के खराब होने की शिकायतें आम हैं। यात्रियों को आधे रास्ते में उतरकर निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उन्हें समय और अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहा है कि पुरानी बसों से क्षेत्र की परिवहन समस्या का स्थायी समाधान कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने लगाया भेदभाव का आरोप
आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने सरकार पर क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। उधर, अड्डा प्रभारी आनी संदीप कुमार ने बसों की कमी और अन्य समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया है। ग्रामीणों ने क्षेत्र की जरूरत के अनुसार नई और सुरक्षित बसें उपलब्ध करवाने की मांग की है। उन्होंने बंद पड़े रूटों को फिर से शुरू करने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed