फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   HRTC restored 18 long routes

Kullu News: एचआरटीसी ने 18 लंबे रूट किए बहाल

Sun, 30 Jul 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 30 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
HRTC restored 18 long routes
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने हाईवे खुलने के बाद 18 लंबे रूटों पर बस सेवाएं बहाल कर दी हैं। इन रूटों पर वोल्वो, एसी, सेमी डीलक्स और साधारण बसों का संचालन किया जा रहा है। वोल्वो और एसी बसों का संचालन अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू से किया जा रहा है, जबकि साधारण बस सेवा को मनाली से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मनाली से ये बसें वाया नग्गर, पतलीकूहल से कुल्लू पहुंच रही हैं। सवारियों की सुविधा के लिए शिमला समेत बाहरी राज्यों के लिए लग्जरी और साधारण बस सेवा का संचालन नियमित तौर पर किया जा रहा है। अभी दिल्ली, चंडीगढ़, जालंधर, हरिद्वार, जम्मू, पठानकोट और शिमला के लिए कम संख्या में बसों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

बसों में सवारियों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों तक यात्रियों की संख्या में और अधिक इजाफा होगा। एचआरटीसी ने 30 जुलाई तक लंबे रूटों पर आठ वोल्वो, दो एसी, दो सेमी डीलक्स और आठ साधारण बसों का संचालन शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि सवारियों की सुविधा के लिए लंबे रूटों पर बसों को भेजा रहा है। दिल्ली के लिए तीन वोल्वो, दो साधारण, चंडीगढ़ के लिए दो वोल्वो, एक साधारण, हरिद्वार के लिए एक वोल्वो, एक एसी, जालंधर, पठानकोट के लिए एक-एक साधारण, जम्मू के लिए एसी और शिमला के लिए दो वोल्वो, दो एसी और एक साधारण बस भेजी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed