{"_id":"690e239a97cffbe9820c4dfe","slug":"hrtc-buses-are-not-going-beyond-gadsa-and-diyar-kullu-news-c-89-1-klu1001-161069-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गड़सा व दियार से आगे नहीं जा रहीं एचआरटीसी की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गड़सा व दियार से आगे नहीं जा रहीं एचआरटीसी की बसें
Fri, 07 Nov 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 07 Nov 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
लोग कई किलोमीटर पैदल सफर करने को मजबूर
चार महीने बाद भी नहीं सुधरे हालत, ग्रामीणों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। उपमंडल बंजार के तहत हवाई, शियाह, नीणू, आशनी, पूईण, निंगना और कमांद के ग्रामीणों को बस सुविधा न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कुल्लू से शियाह-रामनगर रूट पर चलने वाली बस पहले शियाह तक चलती थी। अब बस गड़सा से आगे नहीं जा रही है। बनाला के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क ठीक कर यहां से अब छोटे वाहन तो पार हो रहे हैं लेकिन बस शियाह-रामनगर तक नहीं पहुंच सकी है।
दूसरी ओर, कुल्लू से दियार, शौंडाधार रूट तक चलने एचआरटीसी की बस भी दियार से आगे नहीं जा रही है। सड़क की दुर्दशा के चलते चार माह भी भी शौंडाधार बस भी दियार से आगे नहीं जा रही है। ऐसे में ग्रामीणों को दियार से आगे पैदल ही रास्ता नापना पड़ रहा है। ग्रामीणों में सरकार की अव्यवस्था को लेकर रोष है। ग्रामीण पंकज कुमार, बेली राम, सुरेश ने कहा कि शियाह क्षेत्र के इन गांवों की कोई सुध नहीं ले रहा है। आपदा के चार महीने बाद छह गांवों के लोग बस सुविधा से वंचित हैं। लोगों को मजबूरी में या तो पैदल सफर करना पड़ रहा है या टैक्सियों में दोगुना किराया देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे वाहनों के लिए गड़सा से नीणू तक सड़क बहुत पहले निकाल दी गई है। बावजूद इसके सड़क बसों के लिए बहाल नहीं की गई। भुंतर से शौंढाधार रूट पर चलने वाली बस को दियार से आगे शौंढाधार तक चलाया जाए। साथ ही भुंतर से शियाह-रामनगर रूट पर चलने वाली बस को शियाह-रामनगर तक चलाया जाए। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सरकार आपदा के प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाए।
--