फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   HRTC bus reached Nalda village after 76 years

Kullu News: 76 साल बाद नालडा गांव पहुंची एचआरटीसी की बस

Sat, 20 Jul 2024 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus reached Nalda village after 76 years
लाहौल के नालडा गांव में 76 साल बाद पहुंची निगम की बस
स्थानीय विधायक के निर्देश पर निगम ने चलाई बस सेवा
विज्ञापन

37 घरों की आबादी वाले नालडा गांव के लोगों में खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। आजादी के 76 साल बाद वीरवार को नालडा गांव में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पहुंची है। उपमंडल उदयपुर के अंतर्गत वाम तट पर स्थित नालडा गांव तक एचआरटीसी की बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है। नैनगार-केलांग रूट पर चलने वाली यह बस अब तक नालडा पुल तक ही आती थी। वहां से आगे ग्रामीणों को घर या बाहर आने-जाने में पैदल कदमताल करना पड़ता था। खैर, अब स्थानीय विधायक के निर्देश पर एचआरटीसी की केलांग डिपो ने पुल से आगे गांव तक बस सेवा शुरू कर दी है। ग्रामीणों की मांग पर विधायक अनुराधा राणा ने निगम प्रबंधन को शीघ्र नालडा गांव तक बस चलाने के निर्देश दिए थे। आजादी के 76 साल बाद नालड़ा गांव में बस पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी का ठिकाना नहीं है। अब केलांग-नैनगार रूट पर चलने वाली यह बस वाया नालडा होकर आवाजाही करेगी। एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राधा देवी ने बताया कि वीरवार से नालडा गांव तक बस सेवा शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस रूट की बस सुबह-शाम नालडा गांव होकर आवाजाही करेगी। नालडा गांव के लोगों ने इसके लिए स्थानीय विधायक अनुराधा राणा और निगम प्रबंधन का आभार जताया है। 37 घरों की आबादी वाले नालडावासी अब नालडा गांव से ही बस में आवाजाही करेंगे। नालडा पंचायत के पूर्व उपप्रधान शेर चंद सहित समस्त गांववासियों ने नालडा गांव तक बस सेवा शुरू करने पर विधायक अनुराधा राणा का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed