{"_id":"6928832a259123e41904961a","slug":"hrithik-and-aarti-elected-best-students-kullu-news-c-89-1-ssml1012-162711-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ऋतिक और आरती चुने गए सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ऋतिक और आरती चुने गए सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा
Thu, 27 Nov 2025 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 27 Nov 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
सैंज के सिहण स्कूल के वार्षिक समारोह में नाटी की प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं।-संवाद
सैंज के राजकीय उच्च विद्यालय सिहण में मनाया वार्षिक समारोह
कुल्लवी नाटी के साथ एकल गान और नाटक ने लूटी वाहवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज/न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की राजकीय उच्च विद्यालय सिहण में वीरवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें पूर्व पंचायत प्रधान बुधराम ठाकुर मुख्य अतिथि और दुग्ध सोसायटी के सचिव निमत राम ठाकुर विशेष अतिथि थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों ने स्वागत गीत किया। इसके बाद सरस्वती वंदना, एकल गान, नाटक तथा कुल्लवी नाटी की शानदार प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। प्राथमिक पाठशाला सिहण के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य अध्यापिका प्रभा ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। ऋतिक ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ छात्र और आरती ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार मिला।
मुख्यातिथि बुधराम ठाकुर ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए और पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देने को लेकर बच्चों को प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य इन बच्चों के हाथ में है। इनका भविष्य सुधारने की सख्त जरूरत है। उन्होंने स्कूल की समस्त समस्याएं मुख्यातिथि और विशेष अतिथि के सामने रखीं। विशेषकर विद्यालय में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए सरकार से मिलने का आग्रह मुख्य अतिथि से किया।
विज्ञापन
मेधावी विद्यार्थियों में कक्षा छठी में भुवनेश्वरी, चांद किशोर और आदर्श ठाकुर, कक्षा सातवीं में सपना देवी, नितिन और सोनाक्षी, आठवीं में पुष्कर चौहान, हेमलता और संतोष कुमारी, नौवीं से प्रमिला, सुशीला देवी और यश्विनी ठाकुर, दसवीं में पुष्पा, मोनिका देवी, उमा देवी और मोनिका क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं।
--