फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   House collapsed due to landslide, one cow and nine dogs buried, couple narrowly escaped

Kullu News: भूस्खलन से मकान ध्वस्त, एक गाय नौ कुत्ते दबे, बाल-बाल बचा दंपती

Tue, 19 Mar 2024 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 19 Mar 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
House collapsed due to landslide, one cow and nine dogs buried, couple narrowly escaped
मनाली में हुए भूस्खलन से तबाह हुआ सेब का बगीचा। संवाद।
मनाली (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर जगतसुख के नागनी नाला में भूस्खलन से एक मकान ध्वस्त हो गया। सोमवार रात को हुए हादसे में एक गाय, नौ कुत्तों की दबकर मौत हो गई। 16 कुत्तों को रेस्क्यू कर लिया गया है। मकान में रह रहा दंपती भी बाल-बाल बचा। मकान नितेंद्र और योगिंदर निवासी नागनी नाला का था, जबकि इसे महिला गायत्री ने किराये पर लिया है। इसमें गायत्री एक एनजीओ चलाती हैं। साथ ही जानवरों का रेस्क्यू सेंटर भी चलाया जा रहा था। घटना में करीब 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मनाली के हरिपुर निवासी नवदीप सिंह ने कहा कि उसकी बेटी गायत्री ने मकान को किराये पर लिया था। गायत्री बाहर थीं जबकि वह और उसकी पत्नी घर में थे। रात को वह और उनकी पत्नी सोए हुए थे। आधी रात को जोरदार धमाका हुआ। उन्हें लगा कि भूकंप आया है लेकिन जब उठकर देखा तो पहाड़ी में हुए भूस्खलन का मलबा घर में आ गया।
विज्ञापन

उन्होंने घर में काम करने वाले व्यक्ति को जानकारी दी और उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्हें बाहर निकाला। भूस्खलन से घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मलबे में एक गाय और नौ कुत्ते दब गए। घर का सारा सामान भी मलबे में दब गया है। भूस्खलन का मलबा पहुंचने से भनारा गांव के इंद्रदेव के बगीचे में 20 पेड़ क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



.......

भूस्खलन से गाय और कुत्ते मलबे में दब गए। प्रशासन ने पुलिस और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर 16 कुत्तों को जिंदा बचा लिया है। प्रभावित किरायेदार गायत्री सहित मकान मालिक नितेंद्र और योगिंदर को 10-10 हजार की फौरी राहत दी गई है।
-रमन कुमार, एसडीएम मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed