फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hotelier Association elections on 25 August

होटलियर एसोसिएशन के चुनाव 25 अगस्त को

Wed, 21 Jul 2021 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Hotelier Association elections on 25 August
मनाली। प्रदेश की सबसे बड़ी होटल एसोसिएशन मनाली के चुनाव 25 अगस्त को होंगे। मनाली में आयोजित वार्षिक अधिवेशन में तीन साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मनाली में कार्यकारिणी का बुधवार को सर्वसम्मति से गठन नहीं हो पाया। हालांकि मनाली होटलियर एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन दो साल के लिए होता है। लेकिन कोरोना के चलते पिछले साल चुनाव नहीं हो पाए। इस वजह से तीन साल बाद एसोसिएशन के चुनाव करवाए जाएंगे। होटल एसोसिएशन मनाली में 650 से अधिक सदस्य हैं। प्रदेश में सेब के बाद पर्यटन दूसरी आर्थिकी की रीढ़ है। अधिवेशन में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने तीन साल में किए कार्यों का ब्योरा पेश किया। उन्होंने कहा कि कोरोना की मुश्किल घड़ी में भी एसोसिएशन ने अपनी ओर से बेहतर कार्य किया है। होटल संचालकों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखकर उनका समाधान करवाया है। होटल एसोसिएशन के चुनाव के लिए समिति का भी गठन कर लिया है। मुख्य संरक्षक बीएस कपूर ने कहा कि कोरोना को देखते हुए सरकार के दिशा-निर्देशानुसार नियमों का पालन करते हुए ही चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि पर्यटकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान मुख्य सलाहकार गौतम ठाकुर, उपाध्यक्ष मुकेश ठाकुर, महामंत्री अजय ठाकुर, कोषाध्यक्ष मान चंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed