{"_id":"5e78d7648ebc3e774252d00c","slug":"hospital-kullu-news-sml3284803192","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद और क्षेत्रीय अस्पताल में ओपीडी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद और क्षेत्रीय अस्पताल में ओपीडी बंद
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के पॉजिटिव मामले आने के बाद स्वास्थ्य व आयुर्वेद विभाग हरकत में आ गया है। कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए सोमवार से अस्पताल की ओपीडी बंद कर दी गई।
क्षेत्रीय अस्पताल व जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में रोजाना हजारों की संख्या में मरीज उपचार करवाने पहुंचते हैं। इससे यह पता लगा पाना मुश्किल हो जाता है कि कौन व्यक्ति संदिग्ध कोरोना वायरस से पीड़ित है। इसके मद्देनजर कुल्लू जिला के मुख्य दोनों अस्पतालों में ओपीडी में अब मरीज नहीं देखे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अब गंभीर मरीजों को ही चिकित्सा दी जाएगी। ग्रामीण व शहरी इलाकों के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरीजों की देखभाल के लिए खुले रहेंगे। जिला आयुर्वेदिक व क्षेत्रीय अस्पताल में गंभीर मरीजों व कोरोना के पॉजिटिव मामले आने पर ही उपचार दिया जाएगा। उधर, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. मनीष सूद ने कहा कि कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए ओपीडी में मरीजों की स्वास्थ्य जांच नहीं की जाएगी। गंभीर मरीजों के लिए अस्पताल में सेवाएं जारी हैं। उन्होंने कहा कि मरीज किसी भी तरह की बीमारी के लिए फोन पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं। क्षेत्रीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि अस्पताल में सोमवार से ओपीडी में मरीजों की स्वास्थ्य जांच प्रशासन के आदेश पर बंद हैं। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अस्पताल परिसर में अस्थायी ओपीडी बनवाई गई है। इसमें सर्दी-जुकाम के गंभीर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा अस्पताल में चौबीस घंटे आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि जिले के लोग क्षेत्रीय अस्पताल आने के बजाय अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या उप स्वास्थ्य केंद्र में जाएं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं।