फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hopes for a pilgrimage to Shrikhand Mahadev revived; a team has set out from Phancha to explore the possibilities for the journey.

Kullu News: श्रीखंड महादेव के दर्शन की जगी उम्मीद, फांचा से यात्रा की संभावनाएं तलाशने के लिए दल रवाना

Fri, 03 Jul 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hopes for a pilgrimage to Shrikhand Mahadev revived; a team has set out from Phancha to explore the possibilities for the journey.
वन विभाग ने फांचा वाया नंती टिक्कर श्रीखंड महादेव यात्रा का नक्शा किया तैयार। स्रोत : विभाग - फोटो : कपावली में झील की पैमाइश डीएम संतोष कुमार शर्मा,एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह कीमौजूदगी में कराई गई। स्रोत विभाग
रामपुर बुशहर। श्रीखंड महादेव के दर्शन के अभिलाषी लोगों के लिए राहत की खबर है। रामपुर उपमंडल के फांचा से श्रीखंड महादेव यात्रा की संभावनाएं तलाशने के लिए शुक्रवार को सात सदस्यीय दल रवाना हुआ। पर्वतारोहण संस्थान मनाली की अगुवाई में यह दल यात्रा के ट्रैक, ठहराव स्थल, मूलभूत जरूरतों और यात्रियों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे से संबंधित रिपोर्ट तैयार करेगा।
विज्ञापन

यदि सब सही रहा तो जल्द ही फांचा वाया नंती टिक्कर से होकर श्रीखंड यात्रा शुरू हो पाएगी। क्षेत्र के शिव भक्त बीते 12 वर्ष से इस यात्रा के शुरू होने की उम्मीद लगाए हुए हैं। श्रीखंड यात्रा के पूरे मार्ग का निरीक्षण करने के लिए रामपुर से सात सदस्यीय दल रवाना हो चुका है। इस दल में चार सदस्य अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड अलाइड स्पोर्ट्स मनाली के हैं। इसके अलावा दो स्थानीय प्रशिक्षित युवक और एक वन विभाग का कर्मचारी भी टीम में शामिल है।
विज्ञापन

टीम का मुख्य उद्देश्य मार्ग की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता का जायजा लेना है। यह टीम रविवार को रामपुर वापस पहुंचेगी। अब इस टीम के फैसले पर श्रीखंड यात्रा के शुरू होने की आस बंधी है। वन विभाग सराहन श्रीखंड यात्रा को शुरू करने के लिए काफी गंभीरता से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूरे मार्ग को नक्शे पर उतारा
विभाग के रेंज अधिकारी कुंदन नेगी ने कहा कि इस यात्रा के शुरू होने से ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए विभाग ने श्रीखंड यात्रा के पूरे मार्ग को नक्शे पर उतार दिया है। यहां तक कि इस यात्रा के लिए कितने मार्ग जाते हैं, वो भी नक्शे में दिखाए गए हैं। इस बार श्रीखंड यात्रा को वाया बागीपुल, जाओ होकर बंद किया गया है। प्राकृतिक आपदा के खतरे, यात्रा मार्ग को हुए नुकसान और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इस यात्रा को बंद किया गया है। रामपुर से फांचा वाया नंती टिक्कर इस यात्रा के शुरू होने की उम्मीद है। ज्यूरी के पवित्र शिव धाम उन्नू महादेव से श्रीखंड महादेव के लिए जाने वाली छड़ी यात्रा भी 2014 से बंद पड़ी है। श्रीखंड रवाना हुआ दल यदि यात्रा शुरू करने को लेकर हामी भरता है, तो हजारों शिव भक्तों को राहत मिलेगी और वे इस ट्रैक से श्रीखंड महादेव के दर्शन कर पाएंगे।

फांचा वाया नंती टिक्कर श्रीखंड महादेव के लिए सात सदस्यीय दल रवाना हुआ है। यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुविधाओं, सुरक्षा और ठहराव स्थल जैसी मूलभूत सुविधाएं तलाशी जा रही हैं। जैसे ही दल वापस पहुंचकर रिपोर्ट सौंपता है, उसे उच्च विभाग को सौंप दिया जाएगा।

-- हर्ष अमरेंद्र सिंह, एसडीएम रामपुर



श्रीखंड यात्रा शुरू होना क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात होगी। यात्रा शुरू होने से ईको टूरिज्म बढ़ेगा और क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। - विकेश चौहान, प्रबंध निदेशक, हिमकॉन

वन विभाग ने फांचा वाया नंती टिक्कर श्रीखंड महादेव यात्रा का नक्शा किया तैयार। स्रोत : विभाग

वन विभाग ने फांचा वाया नंती टिक्कर श्रीखंड महादेव यात्रा का नक्शा किया तैयार। स्रोत : विभाग- फोटो : कपावली में झील की पैमाइश डीएम संतोष कुमार शर्मा,एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह कीमौजूदगी में कराई गई। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article