फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Holidays are over... practical exams will start after three days

Kullu News: छुट्टियां खत्म... तीन दिन बाद शुरू होंगी प्रैक्टिकल परिक्षाएं

Fri, 14 Feb 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 14 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Holidays are over... practical exams will start after three days
लाहौल-स्पीति में 17 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, चार से होंगी बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परिक्षाएं
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति जिले के सरकारी स्कूलों में पहली बार लंबा रहा शीतकालीन अवकाश

दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति जिले के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां समाप्त होते ही तीन दिन बाद बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू होंगी।
पहली बार जिले के स्कूलों में 1 जनवरी से 15 फरवरी तक शीतकालीन छुट्टियां रही हैं। 16 फरवरी को रविवार की छुट्टी के साथ 17 फरवरी से स्कूल खुल जाएंगे। लाहौल-स्पीति जिले के इतिहास में शैक्षणिक संस्थानों में पहली बार एक साथ शीतकालीन छुट्टियां हुई हैं।
विज्ञापन

छुट्टियां समाप्त होते ही स्कूलों में बोर्ड कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं और 14 दिन बाद वार्षिक परीक्षाएं भी शुरू होनी हैं। ऐसे में छुट्टियों के समापन के साथ परीक्षाएं नजदीक देख विद्यार्थी ही नहीं, अभिभावक भी अपने बच्चों के परीक्षा परिणाम को लेकर पहले से ही चिंता में पड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पहले यह था छुटि्टयों का शेडयूल
इससे पहले जिले में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां जुलाई, अगस्त में पहले 42 दिन की तो शेष 10 छुट्टियां दशहरे के उपलक्ष्य में रहती थीं। सरकार ने जिले के स्कूलों में 2024 से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां में बदलाव कर इसे शीतकालीन छुट्टियाें में बदल दिया। इसमें भले ही सरकार काे स्कूलों में सर्दियों में दी जाने वाली बालन लकड़ी में लाखों रुपयों की बचत हुई हो, लेकिन जनजातीय आबादी छुट्टियों के बदलाव से नाराज है।

--
घाटी के लोगों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई सर्दियों के दिनों में ही बेहतर रहती है। गर्मियों में बच्चे परिवार के साथ खेत में हाथ बंटाने और खेलों की ओर अधिक ध्यान देते हैं, लेकिन सर्दी के मौसम और बर्फबारी में बच्चों का ध्यान खेलों की ओर न जाते हुए पढ़ाई पर रहता है। इस जिले के लोगों ने प्रदेश सरकार से इस साल से ही यहां के स्कूलों में पूर्व की तरह ही ग्रीष्मकालीन छुट्टियां देने की अपील की है।
--
लाहौल-स्पीति जिले में 17 फरवरी से स्कूल खुलेंगे और उसके बाद उनकी परीक्षाओं का दौर शुरू हो जाएगा। - सतीश कुमार, शिक्षा उपनिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed