{"_id":"64076e39bbfdc1674e015896","slug":"holi-festival-youth-dancing-in-dhalpur-kullu-kullu-news-c-19-1-82094-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली : कहीं बजे डीजे तो कहीं ढोल नगाड़ों पर डाली नाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली : कहीं बजे डीजे तो कहीं ढोल नगाड़ों पर डाली नाटी
Tue, 07 Mar 2023 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में होली उत्सव मनाती विदेशी महिला।-संवाद
कुल्लू। बड़ी होली में मंगलवार को भगवान रघुनाथ की नगरी में खूब गुलाल उड़ा। कुल्लू शहर होली के रंग में रंगा नजर आया। होली के मौके पर लोगों ने जमकर मस्ती की। शहर से लेकर गांवों तक होली उत्सव की धूम रही।
लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। कहीं डीजे की धुनों पर लोग थिरकते रहे तो कहीं ढोल नगाड़ों पर लोगों ने जमकर मस्ती। होली के लिए विशेष इंतजाम किए हुए थे। सोमवार को मनाई गई छोटी होली के बाद मंगलवार सुबह 9 बजे से होली मनाने का सिलसिला शुरू हुआ। कुल्लू शहर के रामशिला से लेकर गांधीनगर तक विभिन्न जगहों में टोलियां रंग लगाने के लिए निकलीं।
दोपहर तक काफी अधिक संख्या में लोग ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान, कुल्लू अस्पताल के समीप दिनभर युवा डीजे की धुनों पर थिरके। रंगों के पर्व को लेकर युवाओं में जहां खासा जोश नजर आया वहीं बच्चों में भी उत्साह देखा गया। जिला कुल्लू के प्रवेशद्वार भुंतर, शमशी, खराहल, लगघाटी, पार्वती घाटी के कई गांवों में धूमधाम से होली मनाई गई। गांवों में महिलाओं ने इकट्ठा होकर होली पर्व मनाया।
विज्ञापन
घाटीवासी रविंद्र सिंह प्रेमी, नरेंद्र शर्मा, विवेक, सोहन लाल और डीआर सुमन ने कहा कि कोरोना की बंदिशों के बाद इस बार लोगों ने जमकर होली मनाई है। होली का पर्व रंगों का त्योहार है, इससे आपसी भाईचारा बढ़ता है। जिला देवी-देवता कारदार संघ कुल्लू के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि लोगों ने होली का आगाज अपने आराध्य देवी-देवताओं के चरणों में रंग अर्पित करने के बाद किया। कुल्लू जिले में एक दिन पहले होली का समापन हो गया है।
........................
होली के रंग में रंगे विदेशी मेहमान
कुल्लू के प्रदर्शनी मैदान में काफी संख्या में युवाओं ने दिनभर डीजे पर धमाल मचाया तो यहां पर आए हुए विदेशी मेहमान भी होली के रंग में रंग गए। विदेशी मेहमानों ने रंग लगाने के साथ कुल्लवी, फिल्मी गीतों पर युवाओं के साथ मस्ती की। विदेशी मेहमानों ने कुल्लू में होली के उत्सव को अनूठा बताया।
000