फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Himanshu won bronze medal in table tennis

Kullu News: हिमांशु ने टेबल टेनिस में जीता कांस्य पदक

Mon, 11 May 2026 03:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
Himanshu won bronze medal in table tennis
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिले के युवा खिलाड़ी हिमांशु सिंह गिल ने हिमाचल प्रदेश स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
मंडी में आयोजित प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले वह कुल्लू जिले के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव संजीव शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

हिमांशु ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और तीसरा स्थान हासिल किया। जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष अरुण शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने इसे कुल्लू के खेल इतिहास की बड़ी उपलब्धि बताया। हिमांशु ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, कोच और कुल्लू जिला टेबल टेनिस संघ को दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed