{"_id":"69a539e0c5253aed2c0db267","slug":"himachal-if-you-are-a-himcare-card-holder-please-renew-it-on-time-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: हिमकेयर कार्ड धारक हैं, तो समय पर कराएं नवीनीकरण; पोर्टल 31 मार्च तक रहेगा खुला; फिर होगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: हिमकेयर कार्ड धारक हैं, तो समय पर कराएं नवीनीकरण; पोर्टल 31 मार्च तक रहेगा खुला; फिर होगा बंद
Mon, 02 Mar 2026 12:49 PM IST
Ankesh Dogra
राजीव नैय्यर, कुल्लू।
राजीव नैय्यर, कुल्लू।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:49 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के तहत कार्ड बनवाने और इसके नवीनीकरण के लिए पोर्टल खोल दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमकेयर कार्ड (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप हिमकेयर योजना का लाभ ले रहे हैं तो उसका समय पर नवीनीकरण करवा लें। प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के तहत कार्ड बनवाने और इसके नवीनीकरण के लिए पोर्टल खोल दिया है। पोर्टल बंद होने के बाद आपको फिर दो महीने का इंतजार करना पड़ेगा। नए हिमकेयर कार्ड बनवाने के साथ पुराने की वैधता समाप्त होने पर लाभार्थी नवीनीकरण करवा सकेंगे। नए कार्ड बनवाने और पुराने कार्ड के नवीनीकरण के लिए पोर्टल 31 मार्च तक खुला रहेगा। इस अवधि में चूकने पर जून तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
सूबे में एक जनवरी 2019 से अब तक 13,70,910 कार्ड बनाए गए हैं। इनमें अधिकतर कार्ड का नवीनीकरण होना है। ऐसे में सरकार ने नियमाें में किए बदलाव के अनुसार 31 मार्च तक योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी को नया कार्ड बनवाने या जिसका कार्ड बन चुका है, वह नवीनीकरण करवा सकता है। सरकार ने हिमकेयर कार्ड बनवाने और नवीनीकरण के लिए साल में सिर्फ चार महीने तय किए हैं। लाभार्थी मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर में ही नया कार्ड बना सकेंगे और नवीनीकरण करवा सकेंगे। आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक धर्मपाल राणा ने कहा कि सरकार के नए शेड्यूल के अनुसार 31 मार्च तक हिमकेयर कार्ड बनाने और नवीनीकरण की प्रकिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
प्रदेश के किस जिले में कितने कार्ड धारक
बिलासपुर जिले में 77,860, चंबा में 61,524, हमीरपुर में 1,31,400, कांगड़ा में 3,78,875, किन्नौर में 19,484, कुल्लू में 71,458, लाहौल-स्पीति में 6,253, मंडी में 1,90,416, शिमला में 1,45,878, सिरमौर में 81,583, सोलन में 1,00,421 और ऊना में 1,05,758 हिमकेयर कार्डधारक हैं।
विज्ञापन