फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Highway and road blocked due to landslide in Kullu

Kullu News: भूस्खलन से हाईवे और सड़क रही अवरुद्ध

Fri, 07 Jul 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 07 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Highway and road blocked due to landslide in Kullu
कुल्लू के सैंज घाटी में शांघड़ के समीप गिरासड़क पर मलबा।
कुल्लू। जिले में चार दिन से बारिश हो रही है। इससे नदी-नाले उफान पर हैं। शुक्रवार को ब्यास में राफ्टिंग भी नहीं हो सकी। बारिश से जहां नाशपाती, टमाटर, प्लम और मटर का तुड़ान प्रभावित हो रहा है वहीं भूस्खलन से आम जनजीवन भी ठहर गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह के समय हुई मूसलाधार बारिश से औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 के साथ बंजार-खौली सड़क भूस्खलन के चलते घंटों तक अवरूद्ध रही। लोक निर्माण विभाग ने समय रहते मशीनरी भेज कर मार्गों को बहाल कर लोगों को राहत दी। जिले के हलाण, टील, लोट, शनाड़ तथा चतरानी मार्ग सहित कई सड़कों पर यातायात अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन

जिले में एचआरटीसी के आठ बस रूट प्रभावित हुए। इस कारण लोगों को पैदल ही अपने गंतव्य के लिए जाना पड़ रहा है। मनाली, हाईवे-305, भुंतर-मणिकर्ण, मलाणा, लगवैली, खराहल की बिजली महादेव सड़क पर पत्थरों के गिरने का खतरा है। कई जगहों पर पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त कुल्लू शशिपाल शर्मा ने कहा कि मौसम के कुुछ दिन और खराब रहने का अनुमान है। उन्होंने जिलावासियों के साथ पर्यटकों को ब्यास, तीर्थन, पार्वती नदी के साथ नदी नालों पर न उतरने की हिदायत दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed