फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   High court issued notices to 365 kardars

कुल्लू के 365 कारदारों को हाईकोर्ट ने जारी किए नोटिस

Wed, 28 Sep 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
High court issued notices to 365 kardars
कुल्लू में देव संस्कृति चेरिटेबल के मैनेजिंग ट्रस्टी ओम प्रकाश शर्मा जानकारी देते हुए।-संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। देवी-देवताओं की जमीनों को वापस देवताओं के नाम किए जाने को लेकर देव संस्कृति चैरिटेवल ट्रस्ट की मुहिम रंग लाने लगी है।
विज्ञापन

देव संस्कृति चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि कुल्लू जिला के 365 देवी-देवताओं की 84,000 बीघा जमीन काश्तकारों के नाम में चली गई। इसको लेकर हाईकोर्ट में लड़ाई लड़ी जा रही है। 27 सितंबर को केस पर हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने जिले के 365 कारदारों को नोटिस जारी किया है।
इसके तहत कारदारों को अब 15 नवंबर को पूरा ब्योरा उच्च न्यायालय में देना होगा। देवता के पास कितनी जमीन है और कितने उसके पास कारिंदे हैं। देवताओं के बारे में सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

देव संस्कृति वैसी ही रहनी चाहिए, जैसे यह पहले थी। देव नीति की आड़ में कुछ लोग राजनीति करते हैं। देव नीति में राजनीति बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। देवनीति को राजनीति से दूर रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिला के अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ 1,938 बीघा जमीन के मालिक थे। उनके पास 296 मजारे हैं। निरमंड की अंबिका माता के पास 4,000 बीघा जमीन है। ओम प्रकाश ने कहा कि मध्य प्रदेश में मंदिरों की 21,000 रजिस्टरी को हाईकोई ने रद्द किया है। उन्होंने कहा कि जिस मुहिम को छेड़ा गया है उसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed