फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   helicopter

11 यात्रियों को किया जा रहा है लिफ्ट

Thu, 25 Feb 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, केलांग
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, केलांग Updated Thu, 25 Feb 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
helicopter

तकनीकी खामी का हवाला देते हुए हेलीकाप्टर में अब महज 10 से 11 यात्रियों को ही बिठाया जा रहा है। हालांकि सरकार और कंपनी के बीच हुए करार में 20 यात्रियों को एक समय में लिफ्ट किए जाने का प्रावधान है। वही पिछले कुछ दिनों से हेलीकाप्टर में पूरे यात्रियों को नहीं बिठाया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके कारण जनता में भारी रोष पनप रहा है। बुधवार को गौंधला हेलीपैड के लिए सीजन की पहली उड़ान में भी महज 11 यात्रियों को  लिफ्ट किया गया। पहले 15 लोगों को हेलीकाप्टर में बिठाया गया था। पायलट इसके पीछे तकनीकी दिक्कत का हवाला दे रहा है। उधर, इस मामले को वूल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ठाकुर रघुवीर सिंह ने इस मसले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया है।
विज्ञापन


वहीं खंगसर पंचायत प्रधान सुंदर लाल ने कहा कि इस सीजन बुधवार को गौंधला के लिए हेलीकाप्टर ने उड़ान भरा, लेकिन महज 11 यात्रियों को लाहौल लाया गया। इससे यात्रियों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, बीडीसी के पूर्व अध्यक्ष नोरबू थोलगपा, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि लाहौल के ट्राइबल बजट से पिछले साल भी हेलीकाप्टर की उड़ान पर करीब 2 करोड़ खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि सरकार कंपनी को फ्लाइंग ओवर के हिसाब से पूरा किराया अदा कर रहा है तो ऐसे में बीस यात्रियों को क्यों नहीं उठाया जा रहा है? उड़ान शेड्यूल भी एक रोज पहले ही जारी की जाए जिससे लोगों को सुविधा मिले। कुल्लू में तैनात उड़ान समिति के सह प्रभारी विजय ने बताया कि पिछले कुछ रोज से तकनीकी दिक्कतों के कारण हेलीकाप्टर में पूरे 20 यात्रियों को लिफ्ट नहीं किया जा रहा है। वातावरण में पारा चढ़ने के कारण ऐसा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed