फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   heavy rain

बादल फटने की आवाज से सहमे लोग, मची अफरातफरी

Fri, 09 Aug 2019 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
heavy rain
मणिकर्ण घाटी के कटागला में में बादल फटने के बाद हुआ भुमिकटान। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू में बरसात लोगों के लिए आफत बन गई है। दो दिनों से हो रही बारिश से घाटी का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जिले की ऊझी घाटी के बाद अब शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे मणिकर्ण घाटी की कसोल पंचायत के कटागला गांव में भारी बारिश से बादल फट गया, जिससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए साथ लगती एक ऊंची पहाड़ी पर जा पहुंचे। बादल फटने की आवाज इतनी भयानक थी कि लोग डर गए।
विज्ञापन

महिलाओं और बच्चों के साथ ग्रामीण करीब छह घंटे तक पहाड़ी पर रहे। लोग तब तक वहां रहे जब तक नाले का जलस्तर कम नहीं हुआ। हालांकि हादसे में किसी बड़े जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। कटागला गांव के कई घरों व सेब के बगीचों में पानी घुस गया है। बादल फटने के बाद कटागला नाले में आई बाढ़ का रौद्र रूप देखकर लोग दहशत में आ गए। बादल फटने के दौरान हुई तेज गर्जना के बीच लोग अपने परिवार के सदस्यों को सुरक्षित जगह पर ले गए। ग्रामीण नौमी राम ठाकुर, गोविंद राम, श्याम लाल, शिव राम, दक्ष ठाकुर, ओम प्रकाश, वेद राम, उदेश ठाकुर, चंद्रपाल तथा टेक सिंह ने कहा कि बाढ़ आने से गांव को जोड़ने वाली पानी की पाइप तहस नहस हो गई है, जिससे गांव में पीने का पानी संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि गांव के कई घरों को अब बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले साल भी 12 अगस्त को कटागला में बादल फटने के बाद गांव में नाले के किनारे लगाए गए क्रेटवाल भी बह गए थे। गांव के पास नाले के बीचोंबीच एक विशाल चट्टान को नहीं भी हटाया गया, जिसकी वजह से बाढ़ का मलबा गांव और बगीचे में घुस गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से गांव के लोग सहमे हुए हैं। उनको बरसात को डर सताने लगा है।
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग तीन घंटे बंद
काईस नाले में भी बारिश से बाढ़ आने पर कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग करीब तीन घंटों तक बंद रहा। नाले का पानी एकाएक बढ़ गया और दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। पानी घटने के बाद ही मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। कटागला गांव पहुंचे तहसीलदार भुंतर प्रशांत ठाकुर ने कहा बादल फटने से आई बाढ़ से किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। इसको लेकर ग्रामीणों के क्या सुझाव व मांगे थी, उनको सुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed