फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Health Sub Center Sharchi with the help of fhw

Kullu News: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के सहारे स्वास्थ्य उप केंद्र शरची

Wed, 03 May 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 03 May 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Health Sub Center Sharchi with the help of fhw
शरची स्वास्थ्य उप केेंद्र।
गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी के दूरदराज क्षेत्र के लोगों को घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य उप केंद्र शरची महज एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के सहारे चलाया जा रहा है। शरची में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी को स्वास्थ्य उप केंद्र बठाहड़ और स्वास्थ्य केंद्र गुशैणी में भी प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं देनी पड़ रही हैं, जिस कारण लोगों नियमित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य उप केंद्र शरची में दो सालों से पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पद खाली है। जिसे भरने में न तो सरकार दिलचस्पी दिखा रही है न ही विभाग लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए गंभीर दिख रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। शरची पंचायत की प्रधान रामेश्वरी ठाकुर, मशियार पंचायत की प्रधान शांता देवी, उप प्रधान तुंग दिले राम और ग्रामीण कमाल सिंह, बीर सिंह, दिलीप ठाकुर ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य उप केंद्र तो खोल दिया है, मगर स्टाफ नहीं है। इस कारण लोगों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि लोगों को 15 किलोमीटर दूर उपचार के लिए जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दूरदराज क्षेत्र में आने वाले इस स्वास्थ्य उप केंद्र में खाली पद भरे जाएं, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ सपना शर्मा ने कहा कि खाली पदों को लेकर सरकार को समय-समय पर अवगत करवाया जाता है। आदेश मिलने के बाद खाली पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




खाली पद न भरना दुर्भाग्यपूर्ण : सुरेंद्र ठाकुर



शरची पंचायत के उप प्रधान सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य उप केंद्र में दो सालों से पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता ही नहीं है। खाली पद को भरने का सरकार और विभाग से कई बार आग्रह किया है। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। खाली पदों को न भरना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे लोगों को स्वास्थ्य उप केंद्र में सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।




स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारे सरकार : हरीश



बंदल गांव निवासी हरीश शर्मा ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य संस्थान काफी महत्वपूर्ण होते हैं। मगर यहां तैनात महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को जब डेपुटेशन पर दूसरी जगह भेजा जाता है तो यहां लोगों को सर्दी, खांसी की दवाइयां भी नहीं मिलती। सरकार शरची स्वास्थ्य उप केंद्र में सेवाओं को सरकार तत्काल बेहतर बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed