{"_id":"679cd0ece41475289e0ec6f7","slug":"health-of-95-people-checked-in-juhad-kullu-news-c-89-1-ssml1012-140275-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जुहड़ में जांचा 95 लोगों का स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जुहड़ में जांचा 95 लोगों का स्वास्थ्य
Sat, 01 Feb 2025 08:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 01 Feb 2025 08:00 AM IST
विज्ञापन
जुहड़ गांव में शिविर के दौरान एक बच्चे की जांच करते चिकित्सक। -स्रोतः विभाग
कुल्लू। जिला कुल्लू की दुर्गम पंचायत फनौटी के जुहड़ गांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित शिविर में बनाला, फनौटी, जुहड़ और निचली फनौटी के लोगों ने अपनी स्वास्थ्य की जांच करवाई।
डॉ. अर्जुन और डॉ. धर्मपाल ने लोगों की जांच कर उन्हें सर्दी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने गर्म पानी पीने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी। इस दौरान 70 लोगों का बीपी और शुगर चेक किया गया। इनमें सबसे अधिक संख्या महिलाओं की रही। इस के साथ ही शून्य से पांच साल के25 बच्चों का खून टेस्ट भी किया गया।
फनौटी पंचायत के लोगों ने जुहड़ गांव में शिविर लगाए जाने पर खुशी व्यक्त की और भविष्य में भी ऐसे टेस्ट शिविर आयोजित करने की मांग की। इस अवसर पर मनसा राम, रीना, गोपी चंद, प्रभा और आशा वर्कर सुमित्रा भी मौजूद रहे।