{"_id":"6a70d0acac79854ac4070d69","slug":"health-minister-should-resign-over-womans-death-bunty-kullu-news-c-89-1-klu1002-183242-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य मंत्री दें इस्तीफा : बंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य मंत्री दें इस्तीफा : बंटी
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले को लेकर हाथो में पट्टिका लेकर स
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसव के बाद हुई महिला की मौत के मामले में सोमवार को जनता सड़क पर उतरी और धरना प्रदर्शन किया। शाम छह बजे के बाद प्रदर्शनी मैदान में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे प्रदर्शनी मैदान ढालपुर में लोगों की भीड़ जुटना शुरू हुई। 12 बजे यहां प्रदर्शनकारियों को समाजसेवी बलदेव ठाकुर उर्फ बंटी सराजी ने संबोधित किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे लोग यहां से रैली के रूप में ढालपुर चौक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदेश सरकार के साथ साथ प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।
बलदेव ठाकुर ने कहा कि महिला मंजू शर्मा की मौत को 40 दिनों से अधिक का समय हो चुका है लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। अस्पताल प्रबंधन के साथ प्रशासन ने न्यायिक जांच करवाई लेकिन इन जांच रिपोर्ट में लीपापोती की गई है। डॉक्टर और स्टाफ की किसी तरह की लापरवाही नहीं दर्शाई गई है। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में किसी तरह के सबूत न मिलना बताया जा रहा है। आरोप लगाया कि महिला की मौत डॉक्टर और तैनात स्टाफ की लापरवाही के कारण हुई है। बंटी ने मामले में डॉक्टर और स्टाफ पर कार्रवाई करने के साथ अब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह उनका तीसरा प्रदर्शन है। अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई होती नहीं दिख रही। पिछली बार प्रशासन की ओर से सारी मांगें मानने की बात कही थी लेकिन एक भी मांग पूरी नहीं हुई। इस दौरान उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र से भी वार्ता हुई।
...
दिनभर चले धरने प्रदर्शन के बाद समाजसेवी बंटी सराजी सहित दर्जनों युवा प्रदर्शनी मैदान में आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं और मृतका मंजू शर्मा को न्याय नहीं मिल जाता तब तक वे आमरण अनशन पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
000