फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   health

छह माह से नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड, फिर भी भटक रहे मरीज

Thu, 12 May 2022 06:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
health
कुल्लू। चार जिले की आबादी को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने वाले क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। छह माह से मरीजों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना 60 से 70 मरीजों का अल्ट्रासाउंड होता है, लेकिन छह माह से अल्ट्रासाउंड मशीन धूल फांक रही है। वीरवार को भी सुबह के समय आधा दर्जन मरीज अल्ट्रासाउंड ओपीडी से निराश होकर लौटे। इस दौरान उन्होंने निजी अस्पतालों का रूख किया है। जहां पर उन्हें 1500 रुपये प्रति अल्ट्रासाउंड करवाने के चुकाने पड़े। अस्पताल में कुल्लू समेत मंडी, लाहौल-स्पीति और पांगी के किलाड़ क्षेत्र के मरीज अपना उपचार करवाने के लिए आते हैं, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने से उनको परेेेशानी हो रही है।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड के लिए पड़ा भटकना: राजेश ठाकुर
आनी से 100 किलोमीटर दूर कुल्लू पहुंचे राजेश ठाकुर ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए भटकना पड़ा है। रेडियोलॉजिस्ट ओपीडी के बाहर ताला लटका पाया। इससे परेशानी हुई। उन्होंने कहा लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन से नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड: पिंगलू देवी
मणिकर्ण से 50 किलोमीटर दूर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए पहुंची पिंगलू देवी ने बताया कि दो दिन से अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है। बुधवार को पेट दर्द के कारण उपचाराधीन है। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कहा। निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ा।
स्वास्थ्य सुविधा का नहीं मिल रहा लाभ: सेऊ देवी
आनी से कुल्लू पहुंचीं सेऊ देवी ने बताया कि वीरवार को अल्ट्रासाउंड करवाने लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू आए, लेकिन अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ। अस्पताल में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। हर रोज मरीजों को यहां परेशान होना पड़ रहा है।

उच्चाधिकारियों को करवाया है अवगत: डॉ. नरेश
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने बताया कि अल्ट्रासाउंड की समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। जल्द रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed