फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Health Department on alert regarding scrub typhus.

Kullu News: स्क्रब टायफस पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sun, 30 Aug 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Health Department on alert regarding scrub typhus.
कुल्लू। स्क्रब टायफस और जलजनित रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। उक्त बीमारियों की रोकथाम के लिए जिलेभर में जागरूकता गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। बीमारी से बचाव के लिए पीएचसी और सब सेंटर स्तर पर दवाइयां उपलब्ध करवा दी गई हैं।
विज्ञापन

हालांकि, नागरिक और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दवाओं की उपलब्धता है। इसके अलावा विभाग पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को घरों और आसपास स्वच्छता बनाए रखने समेत बीमारी के लक्षणों की पहचान करना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

लक्षण दिखने पर लोग बिना समय गंवाए उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करें ताकि समय पर उपचार हो सके। यदि मरीज में बुखार या स्क्रब टायफस के लक्षण दिख रहे हैं, तो उसके सैंपल लिए जा रहे हैं, ताकि समय पर बीमारी की पहचान कर मरीज का उपचार शुरू किया जा सके। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने बरसात के मौसम में एहतियातन अलर्ट जारी किया है और मरीजों की सैंपलिंग जारी है। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि स्क्रब टायफस से बचाव के लिए लक्षण दिखते ही मरीज के सैंपल लिए जा रहे हैं। इससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा और मरीज का समय पर उपचार भी होगा। साथ ही जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed