फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Health check of students suffering from cold and cough

Kullu News: सर्दी और जुकाम से पीड़ित विद्यार्थियों का जांचा स्वास्थ्य

Tue, 12 Sep 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 12 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Health check of students suffering from cold and cough
कुल्लू के डोभी स्कूल में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच डाॅक्टर।
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ सटी खराहल घाटी के राजकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय डोभी में विद्यार्थी वायरल की चपेट में आए हैं। वायरल एक से दूसरे विद्यार्थी में फैलने से समस्या बढ़ी है।
विज्ञापन

स्कूल के विद्यार्थी सर्दी, जुकाम और बुखार से ग्रसित हैं। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोभी में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांचने का निर्णय लिया और मंगलवार को चिकित्सक, फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डोभी में राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल के 38 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांचा।
विज्ञापन

ये सभी विद्यार्थी वायरल की चपेट में आए हैं। विद्यार्थियों के सैंपल भी भरे गए हैं, जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्थित प्रयोगशाला के लिए भेजा गया है। प्राथमिक उपचार में विद्यार्थियों में वायरल के लक्षण मिले हैं, लेकिन लक्षण कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में उन्हें दवाई दी गई है। कुल्लू अस्पताल के लिए किसी भी विद्यार्थी को रेफर नहीं किया गया है। खंड चिकित्सा अधिकारी नग्गर डॉ. रणजीत ने कहा कि खराहल घाटी के तहत आने वाले विद्यालय डोभी में विद्यार्थियों के बीमार होने की सूचना शिक्षकों ने दूरभाष के माध्यम से दी। विभागीय टीम मौके पर पहुंची और विद्यार्थियों का उपचार किया है।

कहा कि विद्यार्थी वायरल की चपेट में आए हैं। विभागीय टीम में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्योति शर्मा, प्राथमिक अधिकारी संचित शर्मा और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रीता शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed