फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gynecologist posted in Banjar Hospital

Kullu News: बंजार अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ तैनात, मिली राहत

Mon, 15 Jan 2024 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Gynecologist posted in Banjar Hospital
बंजार अस्पताल में महिलाओं का उपचार करती महिला रोग विशेषज्ञ।
बंजार (कुल्लू)। नागरिक अस्पताल बंजार में अब महिलाओं को उपचार की सुविधा मिलना शुरू हो गई है। अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ होने से बंजार, बालीचौकी और गाड़ागुशैणी क्षेत्र की महिलाओं को कुल्लू नहीं आना पड़ेगा। महिला विशेषज्ञ की सेवाएं शुरू होने से महिलाओं को उपचार संबंधी परेशानी से जूझना नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

घरद्वार के समीप ही महिलाओं को उपचार की सुविधा मिल रही है। अब महिला मरीजों को 60 से 70 किमी दूर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू जाने से निजात मिली है। नागरिक अस्पताल बंजार में महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक ने अपनी सेवाएं आरंभ कर दी हैं। अस्पताल में महिला रोग (जनरल) ओपीडी में रोजाना 55 से 60 महिलाओं का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे पूर्व अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने की वजह से महिलाओं को कुल्लू के चक्कर काटने पड़ते थे। समय पर उपचार भी नहीं मिल पाता था। महिलाओं अनामिका, मोनिका, रिया, अनवर्या ने कहा कि बंजार अस्पताल में महिला विशेषज्ञ की तैनाती होने से उपचार संबंधी परेशानी कम हुई है। अब कुल्लू के चक्कर काटने की समस्या हल हुई है और उपचार पर अतिरिक्त खर्च भी नहीं करना पड़ता। कुल्लू आने-जाने के कारण आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
बंजार अस्पताल में डॉ. देचेन वांगमो ने सेवाएं शुरू कर दी हैं। महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने से महिलाओं की उपचार संबंधी समस्याएं हल होंगी।
-डॉ. सपना शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed