फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Inter-college cross-country competition to be held at Haripur College on the 13th.

Kullu News: हरिपुर कॉलेज में 13 को होगी अंतर कॉलेज क्रॉस कंट्री स्पर्धा

Sun, 11 Oct 2026 04:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
Inter-college cross-country competition to be held at Haripur College on the 13th.
एसपीयू से संबद्ध कॉलेजों के पुरुष और महिला वर्ग के धावक दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में 13 अक्तूबर को सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) की अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। इसमें एसपीयू के अधीन आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों के पुरुष और महिला वर्ग के धावक हिस्सा लेंगे। महाविद्यालय प्रशासन ने आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

स्पर्धा का शुभारंभ सुबह 7 बजे किया जाएगा। धावक महाविद्यालय परिसर से सजला पुल तक दौड़ लगाएंगे। स्पर्धा के शुभारंभ सत्र में सरदार पटेल विश्वविद्यालय के युवा कार्यक्रम निदेशक प्रो. राजेश कुमार शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पुरस्कार वितरण समारोह में मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ मुख्यातिथि होंगे। मेजबान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शेफाली और आयोजन सचिव डॉ. ज्योति बाला ने कहा कि स्पर्धा का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed