फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Paine Ram becomes President of the Kullu District Laboratory Employees' Union.

Kullu News: पैने राम बने जिला कुल्लू प्रयोगशाला कर्मचारी संघ के प्रधान

Sun, 11 Oct 2026 05:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Paine Ram becomes President of the Kullu District Laboratory Employees' Union.
कर्मचारियों की समस्याएं प्रमुखता से उठाने का लिया संकल्प
विज्ञापन

......................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू प्रयोगशाला कर्मचारी संघ की रविवार को आयोजित बैठक में पैने राम को सर्वसम्मति से संघ का नया जिला प्रधान चुना गया। पूर्व प्रधान के सेवानिवृत्त होने के बाद नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सदस्यों ने पैने राम के नाम पर सहमति जताई और उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी।
नवनियुक्त प्रधान पैने राम का संघ के सदस्यों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्हें कुल्लवी टोपी और मफलर भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, सेवानिवृत्त प्रधान को संगठन के प्रति उनके योगदान के लिए विदाई दी गई।
विज्ञापन

पैने राम ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। जिला के प्रयोगशाला कर्मचारियों की समस्याओं, पदोन्नति और अन्य सेवा संबंधी मांगों को विभाग और प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं का समाधान करवाना और संगठन की एकजुटता बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संघ के सदस्यों ने नवनियुक्त प्रधान को शुभकामनाएं दीं और कर्मचारियों के हित में मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भोले राम, घनश्याम शर्मा, प्रयोगशाला सहायक दीनदयाल, संतोष, शेर सिंह, देवेंद्र कुमार, मान सिंह, हीरा लाल, ऊषा और जयवंती सहित तकनीकी कर्मचारी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed