फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   in kullu gurila association meeting held

नौ तक फीस जमा नहीं हुई तो कटेगा नाम

Mon, 04 Apr 2016 09:47 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 04 Apr 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
in kullu gurila association meeting held
कुल्लू के ढालपुर मैदान में एसएसबी के गुरिल्ला की बैठक में भाग लेते प्रशिक्षित गुरिल्ला। - फोटो : अमर उजाला

 एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी संगठन की बैठक में जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने निर्देश दिए कि जिला कुल्लू के जिन गुरिल्लाओं ने एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी संगठन में अपना नाम अभी तक दर्ज नहीं किया है वह नौ अप्रैल तक अपना नाम दर्ज कर सकता है। इसके बाद लिस्ट से नाम कट सकता है और अपने हक से वंचित रहेगा।  बैठक में विशेष रूप से सुप्रीम कोर्ट में मांगों को लेकर किए गए दायर केस के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान गुरिल्लाओं ने जिला कार्यकारिणी की लिस्ट में अपना नाम भी दर्ज किया।

विज्ञापन


वहीं जिला कार्यकारिणी ने उन गुरिल्लाओं से भी आग्रह किया है कि वे जल्द से जल्द लिस्ट में नाम और फीस जमा करवा लें जिससे उन्हें उनका दशकों पुराना हक मिल सके। अखिल भारतीय संगठन के मुख्य सलाहकार प्रीतम सिंह ठाकुर ने  गुरिल्लाओं को संगठन की तमाम औपचारिकताएं अवगत करवाई। उन्होंने गुरिल्लाओं को आश्वासन देते हुए कहा कि 12 अप्रैल को फैसला गुरिल्लाओं के हक में आएगा। इस मौके पर संगठन की जिला महिला अध्यक्ष मीना शर्मा, प्रवक्ता चुनी लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूप राणा, दयाल सिंह, मुरलीधर, सुभाष, चने राम, दयाल सिंह, राम सिंह, हरी चंद, राजकृष्ण, प्रेम चंद, हीरा लाल, भाग चंद, शांती राणा, मैना देवी, बेसरू, भुवनेश्वरी, शांति देवी, लता, अनारकली, रेणुका देवी, पिंगला देवी, अछरी देवी, शकुंतला देवी, गौरी देवी और अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed