{"_id":"65073056f8d9d4831f064186","slug":"grand-meeting-of-dev-markandeya-and-mata-jalpa-kullu-news-c-89-1-ssml1015-7179-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देव मार्कंडेय और माता जालपा का भव्य मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देव मार्कंडेय और माता जालपा का भव्य मिलन
Sun, 17 Sep 2023 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
बंजार में सायर सक्रांति पर्व पर गांव पेडचा में 25 वर्षों बाद महाऋषि मार्कंडेय एवं माता जालपा घा
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत मोहनी में भव्य देव मिलन हुआ। देवता मार्कंडेय ऋषि और माता जालपा का 25 साल बाद मिलन हुआ है। मोहनी पंचायत के पेड़चा गांव में सायर जातर के लिए देवता मार्कंडेय ऋषि के हारियानों ने मंडी के सराज के घाट पोखरी की अधिष्ठात्री माता जालपा को निमंत्रण भेजा था।
निमंत्रण मिलने के बाद माता हारियानों के साथ सायरी जातर में लाव-लश्कर के साथ पहुंची हैं। हारियानों के मुताबिक माता जालपा और देवता मार्कंडेय ऋषि का इससे पहले 1998 में मिलन हुआ था। उसके बाद इस साल सायर जातर में दोनों देवी-देवताओं के रथ एक साथ मेले की शोभा बढ़ा रहे हैं। मेले में सैकड़ों श्रद्धालु भव्य देव मिलन के गवाह बने।
देवी-देवता कारदार संघ कुल्लू के महासचिव टीसी महंत ने कहा कि पेड़चा गांव में आगामी पांच दिनों तक हारगी उत्सव मनाया जाएगा। महिलाएं परंपरानुसार देवता और माता की रोजाना पारंपरिक परिधानों में रीति-रिवाज का पालन करते हुए पूजा-पाठ करेंगी। इस दौरान कारदार रमेश शर्मा, कमली राम, लालचंद चौहान, नरोत्तम दत्त शर्मा, किशोरी लाल आदि उपस्थित रहे। संवाद