{"_id":"682e0c7be67bf9408a0d305d","slug":"grand-divine-meeting-of-lord-jagtham-and-garg-kullu-news-c-89-1-ssml1015-148044-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देवता जगथम और गर्ग का भव्य देव मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देवता जगथम और गर्ग का भव्य देव मिलन
Wed, 21 May 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 21 May 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। शैंशर कोठी के देवता जगथम ऋषि इन दिनों हारियान क्षेत्र की परिक्रमा पर निकले हैं। देवता जगथम ऋषि का बुधवार को सारी गांव में देवता गर्ग ऋषि से मिलन हुआ। इस भव्य देव मिलन की परंपरा के सैकड़ों श्रद्धालु और हारियान साक्षी बने।
दोनों देवताओं के मिलन की परंपरा का निर्वहन देव रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ किया। देवता के कारदार वीरचंद ठाकुर ने कहा कि शैंशर कोठी के देवता जगथम ऋषि अपने बागीशियाड़ी गांव में स्थित मंदिर से सारी गांव के लिए परिक्रमा पर निकले हैं। देवता बुधवार को सारी गांव पहुंचे और देवता गर्ग ऋषि से भव्य देव मिलन किया। दोनों देवताओं के दर्शन पाने के लिए सारी गांव में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने देवताओं के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। संवाद