फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Grand Chariot Procession of Mata Jaldhari Taken Out

Kullu News: माता जलधारी की निकली भव्य रथ यात्रा

Mon, 07 Sep 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Grand Chariot Procession of Mata Jaldhari Taken Out
घोरला में जलधारी माता दुर्गा शानी से आशीर्वाद प्राप्त करते लोग। संवाद
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की पलेही पंचायत के घोरला गांव में सोमवार को पारंपरिक 20 भादो मेला श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मेला माता जलधारी दुर्गा शानी के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें पलेही के साथ-साथ तांदी और नित्थर पंचायतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

मेले के दौरान सोमवार को दिन में माता जलधारी की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। माता के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा घोरला गांव भक्तिमय माहौल में नजर आया। रथ यात्रा के बाद मेले में पारंपरिक पहाड़ी संस्कृति की भी खूब झलक देखने को मिली।
विज्ञापन

महिलाओं और पुरुषों ने पहाड़ी संगीत की धुनों पर जमकर नाटी डाली। ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा और लोक संस्कृति के रंग में रंगकर मेले का आनंद लिया। सोमवार दोपहर को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध पहाड़ी गायक पीसी डोगरा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधा। उन्होंने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए, जिन पर उपस्थित लोग झूमने और नाचने के लिए मजबूर हो गए। उनकी प्रस्तुतियों ने मेले में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed