फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   GPS system should be removed from taxis

Kullu News: टैक्सियों से हटाया जाए जीपीएस सिस्टम

Tue, 07 Feb 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 07 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
GPS system should be removed from taxis
कुल्लू। प्रदेशभर की टैक्सियों में लगे जीपीएस सिस्टम को हटाने के लिए कुल्लू के टैक्सी चालक सरकार के आमने-सामने हो गए हैं। टैक्सी चालकों ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि अगर मार्च तक उनकी टैक्सियों में लगे जीपीएस सिस्टम को नहीं हटाया गया, तो सालाना टैक्स नहीं भरेंगे।
विज्ञापन

अगर जरूरत पड़ी तो वे सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे। कुल्लू टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कहना है कि उनके निर्णय के साथ प्रदेश के 90,000 टैक्सी ऑपरेटर हैं। टैक्सी ऑपरेटर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग कर रहे हैं कि जीपीएस सिस्टम को हटाकर से उन्हें राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों में जीपीएस सिस्टम जहां सात से आठ हजार रुपये में लग रहा है, वहीं उन्हें 15,000 रुपये देने पड़ रहे हैं। इसका सालाना रिचार्ज भी 4,500 रुपये है।
विज्ञापन

टैक्सी ऑपरेटरों ने अपनी समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत भी करवाया है, लेकिन उनकी मांग पर अभी कोई गौर नहीं हुआ है। टैक्सी ऑपरेटर प्रेम सिंह ने कहा कि जीपीएस सिस्टम लगाने वाली कई कंपनियां प्रदेश से भाग चुकी हैं। केवल एक कंपनी सिस्टम लगा रही है और उसके दाम काफी ज्यादा है। मंदी के दौर में जीपीएस को रिचार्ज करवाना भी टैक्सी ऑपरेटरों के लिए मुश्किल है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि जीपीएस हटाकर टैक्सी ऑपरेटरों की मांग को पूरा किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed