{"_id":"66114bb63d805fdeb00a308d","slug":"govind-taught-the-lesson-of-unity-in-lahaul-kullu-news-c-89-1-ssml1012-120176-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल में गोविंद ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल में गोविंद ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ
Sat, 06 Apr 2024 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 06 Apr 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग में जिला भाजपा के द्वारा स्थापना दिवस के मौके पर संबोधित करते
केलांग (लाहौल-स्पीति)। कांग्रेस से बागी होकर भाजपा का टिकट लेकर केलांग पहुंचे रवि ठाकुर ने भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ मंडी लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर गाेविंद सिंह ठाकुर ने जिला लाहौल-स्पीति के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया।
लोकसभा चुनाव और लाहौल विस क्षेत्र में उपचुनाव के लिए जीत का मंत्र दिया। इस दौरान केलांग से लाहौल-स्पीति विस के उपचुनाव का आगाज किया गया। गोविंद ठाकुर ने कहा कि रवि ठाकुर उपचुनाव जीतेंगे। साथ ही मंडी लोकसभा सीट से कंगना रणौत जीतेंगी। कहा कि चार जून को केंद्र के साथ हिमाचल में भी भाजपा की सरकार बनेगी। इसके लिए उन्होंने सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ काम करने पर बल दिया।
भाजपा उम्मीदवार रवि ठाकुर ने कहा कि टिकट मिलने के बाद उनका कुल्लू, मनाली लाहौल में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने दावा किया सभी छह सीटों पर भाजपा जीतेगी। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा के समर्थकों ने स्थापना दिवस और भाजपा की बैठक से दूरी बनाए रखी। इस मौके पर लाहौल-स्पीति जिला के प्रभारी अमित सूद, वरिष्ठ भाजपा नेता युवराज बौद्ध और जवाहर शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद